फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   पंजाब में इंडस्ट्रियल यूनिट स्थापित करने का सपना होगा सच

पंजाब में इंडस्ट्रियल यूनिट स्थापित करने का सपना होगा सच

Mon, 04 Feb 2019 01:32 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 04 Feb 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
पंजाब में इंडस्ट्रियल यूनिट स्थापित करने का सपना होगा सच
पंजाब में इंडस्ट्रियल यूनिट स्थापित करने का सपना होगा सच
विज्ञापन

- पंजाब स्माल इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट ने प्रदेश के फोकल प्वाइंटों पर निकाली प्लाटों की स्कीम
- प्लाटों के लिए ऑनलाइन कर पाएंगे आवेदन, आज से स्कीम होगी शुरू
- प्रत्येक शहर के लिए रखे गए हैं अलग रेट, लोगों को मिलेगा फायदा
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। वीआईपी शहर मोहाली समेत पूरे पंजाब की इंडस्ट्री में सरकार ने जान फूंकने की कोशिश शुरू कर दी है। इसी कड़ी में पंजाब स्माल इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट ने पूरे प्रदेश के फोकल प्वाइंटों पर इंडस्ट्रियल और कामर्शियल प्लाट्स की नीलामी का फैसला लिया है। नीलामी में लोगों को किसी भी सरकारी दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे बल्कि लोग ऑनलाइन ही प्लाट्स के लिए बोली दे पाएंगे। ऑनलाइन बोली 4 फरवरी से शुरू होकर 13 फरवरी तक चलेगी।
राज्य में नई सरकार आने के बाद इंडस्ट्री को उठाने के प्रयास शुरू हो गए थे। इसके बाद अब इंडस्ट्रियल एरिया में यह प्लाटों की स्कीम निकाली गई है। हालांकि प्लाटों की स्कीम निकालते समय विभाग की तरफ से पूरे पंजाब में प्रॉपर्टी बाजार की स्टडी की गई। स्कीम में केवल उन्हीं प्लाटों को शामिल किया गया है जिन पर लोग दांव लगा सकते हैं। जानकारों की मानें तो इस स्कीम को बढ़िया रिस्पांस मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन


यह है प्लाटों की स्कीम
जगह रेट प्रति वर्ग गज संख्या
अमृतसर 7500 1
अबोहर 1600 5
बठिंडा 2700 7
गोबिंदगढ़ फेज-दो 1200 2
गोबिंदगढ़ फेज- 1 1200 2
गोविंदवाल साहिब -2 1200 2
फोकल प्वाइंट लुधियाना फेज-7 10 000 4
फोकल प्वाइंट लुधियाना फेज-8 10000 4
ताजपुर रोड लुधियाना 10 000 20
मोहाली फेज- 7 16500 1
मोहाली फेज- 7-8 16500 2
मंडी गोविंद - 4000 6
नया नंगल 3000 1
पठानकोट 1200 6
कपूरथला 2600 6
रायकोर्ट 1500 1
नोट: पटियाला और इंडस्ट्रियल एरिया में कामर्शियल साइट नीलाम होगी
---बॉक्स
ऐसे दे पाएंगे बोली
नीलामी में हिस्सा लेने के लिए www.psiec.in और puda.e-auction.in/ पर लॉगिन करना होगा। इसके अलावा हेल्पडेस्क एट डिरेटपुडा डॉट गव डॉट इन पर लॉगिन कर यहां से भी लोग जानकारी हासिल कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---बॉक्स
पूरे पंजाब में आई 1300 यूनिट
पूरे पंजाब में नई सरकार आने के बाद 1300 नई यूनिट स्थापित हुईं। इन यूनिट के आने से जहां कई परिवारों को रोजगार मिल रहा है, वहीं राज्य सरकार को मोटा राजस्व प्राप्त हो रहा है। उम्मीद है कि इससे राज्य का विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed