{"_id":"5b942eb5867a557f5f418fc5","slug":"121536437941-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर में 25 मलेरिया और डेंगू के आठ नए केस कन्फर्म..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरकपुर में 25 मलेरिया और डेंगू के आठ नए केस कन्फर्म..
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर में मलेरिया के 25 और डेंगू के आठ नए केस कंफर्म
मरीजों का अलग-अलग अस्पताल में चल रहा इलाज
ज्यादातर मरीज ठीक होकर जा चुके हैं अपने घर
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। स्वास्थ्य विभाग को 25 मलेरिया और 8 डेंगू के नए केस मिले हैं। इनकी रिपोर्ट बनाकर विभाग के उच्चाधिकारियों को भेज दी गई हैं। इसके अलावा स्थानीय अस्पताल की तरफ से पीड़ित मरीजों के क्षेत्रों में जाकर दवाई का छिड़काव करने के साथ-साथ उन्हें जागरूक किया जा रहा है।
डेराबस्सी सिविल अस्पताल में तैनात सीनियर मलेरिया इंस्पेक्टर रजिंदर सिंह ने बताया कि जीरकपुर, डेराबस्सी और दप्पर और लालड़ूू के सरकारी और निजी अस्पताल में तेज बुखार से पीड़ित मरीजों का इलाज चल रहा है। इन सभी अस्पतालों में दाखिल मरीजों के ब्लड सैंपल डेराबस्सी सिविल अस्पताल लाए जाते हैं, जिनका टेस्ट करके जांच की जाती है। रजिंदर सिंह ने बताया कि अब तक मलेरिया के कुल 40 केस पॉजीटिव पाए गए हैं, जिनमें 25 अकेले जीरकपुर क्षेत्र से हैं। इसी तरह, डेंगू के कुल 28 केस कन्फर्म हो चुके हैं, जिनमें 14 केस जीरकपुर क्षेत्र के हैं। आठ केस शनिवार को कंफर्म हुए हैं, जिसमें बलटाना भी शामिल है। रजिंदर सिंह ने बताया कि ज्यादातर मरीज अब ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं, जबकि कुछ का इलाज अभी अस्पताल में चल रहा है।
बॉक्स
लोगों का नहीं मिल रहा साथ
सीनियर मलेरिया इंस्पेक्टर (एसएमआई) रजिंदर सिंह ने बताया कि मलेरिया और डेंगू बुखार से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जाता है परंतु इस मुहिम को लोगों का सहयोग नहीं मिल रहा। अगर लोगों का सहयोग मिले तो डेराबस्सी क्या पूरी सबडिवीजन में ऐसी भी खतरनाक बीमारी का निशान न मिले।