{"_id":"5fe3acf08ebc3e3b865b4136","slug":"12-employees-of-chhatbir-zoo-corona-infected-300-tests-being-conducted-mohali-news-pkl3982485199","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतबीड़ चिड़ियाघर के 12 कर्मचारी कोरोना संक्रमित, 300 के हो रहे टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतबीड़ चिड़ियाघर के 12 कर्मचारी कोरोना संक्रमित, 300 के हो रहे टेस्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। छतबीड़ चिड़ियाघर प्रशासन की ओर से यहां काम कर रहे स्थायी और अस्थायी सभी कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट करवाए जा रहे हैं। इसके मद्देनजर अभी तक जिन कर्मचारियों के टेस्ट करवाए गए हैं, उनमें से 12 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से दो कर्मी छतबीड़ जू के बाहर बनी कर्मचारी कॉलोनी में रह रहे हैं। इनको यहीं होम क्वारंटीन कर दिया गया है। बाकी के 10 कर्मी भी अलग-अलग जगह अपने घरों में क्वारंटीन हो गए हैं।
वहीं, कोरोना से बचाव के लिए चिड़ियाघर प्रबंधन की ओर से यहां काम करने वाले 300 से ज्यादा कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं, जिससे जानवरों को संक्रमित होने से बचाया जा सके। चिड़ियाघर के फील्ड निदेशक डॉ. एम. सुधागर ने बताया कि जू में काम करने वाले सभी कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं। चिड़ियाघर कॉलोनी में किसी को आने-जाने की इजाजत नहीं है। वहीं, कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करके ही पर्यटकों को प्रवेश की इजाजत दी जा रही है।
तीन महीने बाद 10 दिसंबर को खोला था चिड़ियाघर
कोरोना महामारी के कारण 17 मार्च को चिड़ियाघर बंद कर दिया गया था। अब 10 दिसंबर से सुबह 9.30 बजे खोला जाता है और 11.30 बजे बंद कर दिया जाता है। इस दौरान 900 पर्यटक ही अंदर जा सकते हैं। 11.30 बजे से 12 बजे तक सैनिटाइजेशन का काम होता है। इसके बाद 12 बजे से 2 बजे तक पर्यटकों के लिए खुला रहता है। दोपहर 2 से 2.30 बजे तक कोरोना संक्रमण से बचने के लिए दोबारा फिर से जू में सैनिटाइजेशन किया जाता है। इस दौरान भी 900 पर्यटकों को जू में जाने दिया जा रहा है। 2.30 बजे से 4.30 बजे तक टूरिस्ट्स के लिए जू खोल दिया जाता है। इस दौरान भी 900 पर्यटकों को ही प्रवेश करने दिया जाता है। इसके बाद जू बंद कर दिया जाता है।
विज्ञापन
ऑनलाइन बुकिंग के जरिये ही टिकट दी जाती है। इसके लिए जू की वेबसाइट chhatbirzoo.gov.in में लिंक उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा क्यूआर कोड सिस्टम और पीओएस मशीनों की सुविधा भी पर्यटकों के लिए यहां मौजूद है।