फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   12 class CBSI resalt, girls ones again toper, mohali

12वीं के रिजल्ट में भी बेटियां रहीं टॉप पर

Mon, 23 May 2016 10:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Mon, 23 May 2016 10:28 AM IST
विज्ञापन
12 class CBSI resalt, girls ones again toper, mohali
स्कूली छात्राएं - फोटो : amar ujala
सीबीएसई द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के रिजल्ट में बेटियां टॉप पर रहीं हैं। चारों स्ट्रीम में लड़कियां टॉपर बनी हैं, जबकि इस बार रिजल्ट से शहर को झटका भी लगा है। कोई भी विद्यार्थी किसी भी स्ट्रीम में ट्राइसिटी टॉपर नहीं बन पाया है। स्कूल वाइस रिजल्ट में एनीज स्कूल ने बाजी मारी है। एनीज स्कूल के नॉन मेडिकल की छात्रा और जीरकपुर के सेंट सोल्जर पैराडाइज स्कूल की छात्र ने मेडिकल ग्रुप में टॉप किया है। जबकि दून व ब्रिटिश स्कूल के विद्यार्थी ह्यूमनिटीज व कॉमर्स ग्रुप में टॉपर बने।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक , ह्यूमनिटी ग्रुप में ब्रिटिश स्कूल की छात्रा प्रेक्षा भारद्वाज ने 95.8 प्रतिशत अंक लेकर जिले में टॉप किया है। जबकि कॉमर्स ग्रुप में दून इंटरनेशनल स्कूल भाविका ने 94.6 फीसदी अंक लेकर प्रथम स्थान पर कब्जा किया है। वहीं, एनीज स्कूल की सिलविया मित्तल ने 98 फीसदी अंक लेकर नॉन मेडिकल ग्रुप में जिले में टॉप किया है। वहीं, जीरकपुर के सेंट सोल्जर पैराइज स्कूल की छात्रा पियाजीत कौर ने मेडिकल ग्रुप में 96.4 फीसदी अंक लेकर जिले में टॉप किया है। वहीं, स्कूल वाइस रिजल्ट की तुलना करे तो शहर के कई नामी स्कूलों को झटका लगा है। जिसके चलते कुछ स्कूलों ने तो अपना रिजल्ट सोमवार तक घोषित करने के बारे में बताया है।
विज्ञापन


शिवालिक का रिजल्ट रहा सौ फीसदी
परीक्षा में शिवालिक स्कूल 52 छात्र अपीयर हुए थे। सबने परीक्षा पास की है। नवनीत कौर ने कॉमर्स ग्रुप में 93.4 फीसदी अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया। जबकि उर्वशी ने 92.8 फीसदी व अवनी कालरा ने 90 फीसदी अंक लेकर दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि मेडिकल ग्रुप में अक्षिता ने 91.8 फीसदी अंक लेकर पहला, अनवीर सैनी ने 91.2 फीसदी अंकों के साथ द्वितीय व चाहत शर्मा ने 90.8 फीसदी अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दून स्कूल का रिजल्ट
दून स्कूल का रिजल्ट भी काफी बढ़िया रहा है। दून स्कूल की छात्रा भाविका ने 94 फीसदी अंक लेकर जिले में टॉप किया है। जबकि विभिन्न स्ट्रीम में पांच छात्र 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने में कामयाब रहे हैं।

लारेंस स्कूल में लड़कियां रहीं आगे
लारेंस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पांच के करीब छात्र 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने में कामयाब रहे हैं। मेडिकल ग्रुप अर्शदीप सागी ने 95 फीसदी अंक हासिल किए । स्कूल मैनेजमेंट ने सभी छात्रों को बधाई दी है।

ज्ञान ज्योति का शानदार प्रदर्शन
परीक्षा में ज्ञान ज्योति का रिजल्ट भी शानदार रहा है। स्कूल का एक छात्र ही 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने में कामयाब रहा है। सात छात्रों ने अस्सी फीसदी से अधिक हासिल किए है। वहीं, दो छात्रों के अंक 75 फीसदी से अधिक आए है।


एनीज स्कूल ने बनाया रिकॉर्ड
एनीज स्कूल के विद्यार्थियों का रिजल्ट शानदार रहा है। स्कूल के जहां तीन विद्यार्थी जहां विभिन्न स्ट्रीम टॉपर्स बने है। वहीं, 18 विद्यार्थी ने 90 फीसदी अंक हासिल किए है। जबकि नौ विद्यार्थियों के अंक 80 फीसदी से अधिक रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed