फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   नॉर्दर्न रेलवे का बेस्ट जीएम अवार्ड चंडीगढ़ के नाम

नॉर्दर्न रेलवे का बेस्ट जीएम अवार्ड चंडीगढ़ के नाम

Fri, 12 Apr 2019 01:46 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
नॉर्दर्न रेलवे का बेस्ट जीएम अवार्ड चंडीगढ़ के नाम
जीरकपुर। नॉर्दर्न रेलवे का जीएम अवार्ड इस बार चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के अधीक्षक टीपी सिंह के नाम रहा। यह अवार्ड रेलवे के दिल्ली हेड क्वार्टर का सबसे बड़ा अवार्ड है। यह साल में सिर्फ एक बार दिया जाता है। चंडीगढ़ के स्टेशन अधीक्षक टीपी सिंह ने बताया कि उन्हें नॉर्दर्न रेलवे के बेस्ट जीएम अवार्ड के रूप में पांच हजार रुपये और सर्टिफिकेट्स देकर नॉर्दर्न के जीएम ने 10 अप्रैल को पुरस्कृत किया था।
विज्ञापन

बता दें कि चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन अंबाला मंडल का सबसे व्यस्त टर्मिनल है, जहां पर पैसेंजर, मेल, एक्सप्रेस के 35 जोड़े व एक माल गाड़ी की प्रतिदिन डीलिंग की जाती है। स्टेशन अधीक्षक टीपी सिंह के प्रयासों से अप्रैल 2018 से जनवरी 2019 तक माल गाड़ी के विलंब में कमी आई है। पहले जहां वर्ष 2017-18 में यह ट्रेन 20 घंटे 42 मिनट लेट रही थी, वहीं वर्ष 2018-19 में महज 17 घंटे 11 मिनट रह गई है।
विज्ञापन


इन अहम कार्यों के लिए मिला सम्मान
- 22 से 31 अक्तूबर 2018 में नॉन इंटर लॉकिंग के दौरान कालका के बजाय चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से 4 जोड़ा शताब्दी मेल एक्सप्रेस का संचालन सफलतापूर्वक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 15 दिसंबर 2018 से 19 जनवरी 2019 तक वाशेबल अप्रेन के कार्य के लिए चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर वन को 36 दिन के लिए ब्लॉक किया गया। इस दौरान सभी ट्रेनों का संचालन समय पर किया गया।

- 3 आईआरसीटीसी सहित 22 स्पेशल ट्रेनों का संचालन समय पर किया गया।
- 205 लाइव स्टाक के पार्सल वैन हैंडल किए गए, जबकि चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पार्सल वैन हैंडलिंग के लिए कोई अलग से लाइन नहीं है। इसमें स्टेशन अधीक्षक ने करोड़ों रुपये का रेलवे को फायदा करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed