फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   भारत पाक संबंधों के यादगार पार्क के लिए मददगार बनेगा निगम

भारत पाक संबंधों के यादगार पार्क के लिए मददगार बनेगा निगम

Tue, 28 Nov 2017 01:58 AM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
भारत पाक संबंधों के यादगार पार्क के लिए मददगार बनेगा निगम
भारत-पाक संबंधों के यादगार पार्क के लिए मददगार बनेगा निगम
विज्ञापन

हाउस की मीटिंग में मेयर ने पार्षदों को दिया भरोसा
कहा-पेड़ों को बचाने के लिए दवा का किया जाएगा छिड़काव
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
भारत-पाक संबंधों को मजबूत करने में अहम भूूूमिका निभाने वाले नेचर पार्क के पेड़ों पर कुछ समय पहले दीमक ने हमला बोल लिया था। पार्क के करीब साठ पेेड़ दीमक की चपेट में आ चुके हैं। जबकि अन्य पेड़ों के भी चपेट में आने की संभावना बनी हुई है। सोमवार को हाउस की मीटिंग में फेज-नौ की पार्षद रूबी ने इस मामले को उठाया। उन्होंने कहा कि दीमक के हमले से पार्क की स्थिति ज्यादा खराब हो गई है। जिससे काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। मेयर ने कहा कि जल्द ही इस दिशा में कार्रवाई की जाएगी। लोगों को मुश्किल नहीं उठानी पड़ेेगी। पेड़ों पर दवा डाली जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, 21 नवंबर के अंक में अमर उजाला ने इस मामले को गंभीरता से उठाया था। इसमें बताया गया था पूर्व अकाली बीजेपी सरकार के समय 2016 में फेज-आठ में करोड़ों रुपये की लागत से नेचर पार्क बनाया गया था। इस पार्क में जहां लोगों की सुविधा के लिए आकर्षक जॉगिंग ट्रैक बनाए गए थे। वहीं, मेडिटेशन के लिए हट बनाया गए थे। इसके अलावा आस्ट्रेलियन ग्रास व आकर्षक पौधे लगाए गए थे।
विज्ञापन

पार्षद सतबीर सिंह धनोआ ने बताया था कि जब वह पार्क का दौरा करने गए तो उन्होंने देखा कि करीब पचास पेड़ों पर दीमक ने हमला बोल रखा है। इससे पेड़ों की जड़ें जहां सूखने लगी हैं, वही तने भी कमजोर हो गए हैं। ऐसे में पेड़ कभी भी गिर सकते हैं। साथ ही बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है। वहीं, जब लोग पार्क में सैर करने आते है तो उन्हें भी इसके चलते मुश्किल उठानी पड़ती है। उन्होंने बताया कि बाकायदा पार्कों की देखभाल के लिए अमला रखा गया है, लेकिन फिर भी गमाडा अधिकारियों की नींद नहीं खुल रही है। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी प्रशासन के अधिकारियों की नींद नहीं खुल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed