फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   11 years rape with orphaned teenager, preparing to sell Dubai if protested

अनाथ किशोरी से 11 साल दुष्कर्म, विरोध किया तो दुबई बेचने की तैयारी

Thu, 29 Jul 2021 02:03 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
11 years rape with orphaned teenager, preparing to sell Dubai if protested
जीरकपुर। 11 साल तक एक अनाथ किशोरी से दुष्कर्म होता रहा। पहले तो डर के कारण वह इस जुर्म को बर्दाश्त करती रही, लेकिन अब विरोध किया तो आरोपियों ने उसे दुबई बेचने की तैयारी कर डाली। किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर पीड़िता पुलिस तक पहुंची। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया, जिनकी पहचान कुलदीप सिंह, हरजीत सिंह, गुरमेल सिंह, हरदीप कौर, मनप्रीत कौर सभी निवासी गांव भोकड़ा गोनियाना मंडी जिला बठिंडा के रूप में हुई है। सूत्रों का कहना है कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन पुलिस खुलासा नहीं कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को पीड़िता ने बताया कि उसने कम उम्र में ही अपने माता पिता को खो दिया था।
पहली बार जब उसके साथ दुष्कर्म हुआ तो उसकी उम्र महज 14 साल थी। अब उसकी उम्र 25 साल है। 11 साल तक उसने यह नर्क झेला है। 2011 में मुख्य आरोपी कुलदीप सिंह ने बहला फुसलाकर उसके साथ दोस्ती की। उसी ने पहली बार उसके साथ दुष्कर्म किया। अनाथ होने के कारण वह किसी को अपनी आप बीती नहीं बता पाई और आरोपी कुलदीप उसे डरा धमकाकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी उसे नहर में फेंकने की धमकी देता था। बार बार दुष्कर्म करते रहने के कारण वह गर्भवती हो गई और 28 दिसंबर 2015 को उसने पहले बेटे को जन्म दिया। इसके बाद पीड़िता ने कुलदीप के जुर्म का विरोध किया तो उसने अपने दोस्तों को भी घर लाना शुरू कर दिया। इनमें दो महिलाएं भी थीं। कुलदीप व उसके चारों दोस्तों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। वे उसके बेटे को मारने धमकियां देकर उसका शारीरिक शोषण करते रहे। कुलदीप के दोस्तों ने कई बार उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस कारण वह दोबारा गर्भवती हो गई और 26 मई 2021 को दूसरे बेटे को जन्म दिया। पीड़िता ने बताया कि उसके बाद फिर वही हैवानियत शुरू हुई तो उसने विरोध करना शुरू कर दिया और पुलिस से शिकायत करने की बात कही।
विज्ञापन

दुबई बेचने के प्लान का पता चला चंगुल से भागी
पीड़िता ने बताया कि जब उसने अपने साथ हो रहे शोषण की पुलिस से शिकायत करने की ठान ली तो उक्त लोगों ने उसे दुबई बेचने का प्लान बना लिया। इसका पता चलते ही वह मौका देखकर आरोपियों के चंगुल से भागने में कामयाब हो गई और अपने साथ हुए शोषण की शिकायत पुलिस को दी। जीरकपुर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed