फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   11 people died due to corona this month, 6 deaths in last three days

इस महीने 11 लोग हुए कोरोना के कारण मौत का शिकार, पिछले तीन दिन में 6 मौतें

Thu, 13 Aug 2020 02:42 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 02:42 AM IST
विज्ञापन
11 people died due to corona this month, 6 deaths in last three days
मोहाली। कोरोना महामारी जिले में 25 मौतों का कारण बन चुकी है। अगस्त के शुरूआती 12 दिनों में ही 11 लोग कोरोना के कारण अपनी जान गवां चुके हैं। जिसमें दो साल का मासूम बच्चा भी शामिल है।
विज्ञापन

बुधवार को लगातार तीसरे दिन दो व्यक्तियों की मौत कोरोना के कारण हुई। बुधवार को 84 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। मोहाली शहर के हर हिस्से से कोरोना के पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

एक अगस्त को खरड़ के 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुई। 2 अगस्त को कुराली व सिंघपुरा के 62 व 65 वर्षीय दो बुजुर्ग व्यक्तियों की मौत हुई। 7 अगस्त को मोहाली फेज 8 के दो वर्षीय मासूम की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुई। यह मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुई सबसे कम उम्र की मौतों में से एक है। 8 अगस्त को सेक्टर 68 के रहने वाले 62 वर्षीय बुजुर्ग की मौत संक्रमण के कारण हुई। सोमवार 10 अगस्त को संक्रमण के कारण दो लोगों को जान गंवानी पड़ी। मंगलवार को 11 अगस्त को भी दो लोगों की संक्रमण के कारण मौत हुई। लगातार तीसरे दिन 12 अगस्त को भी जिले के दो लोग कोरोना संक्रमण के कारण मौत का शिकार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को 84 नए पॉजिटिव केस सामने आए। जिसमें डेराबस्सी, खरड़, जीरकपुर, बलौंगी, टंगोरी, सोहाणा, नयागांव, बलटाना, कुराली, सुखगढ़, ढकोली सभी जगह से कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए। वहीं, अगर मोहाली शहर की बात करें तो सेक्टर 65, 68, 69, 66, 65, 68, 71, 70, 77,78, 91, 80, 126 में मामले सामने आए। वहीं, एयरोसिटी सहित फेज-1, 4, 7, 9, 3बी2, 9 व 11 से पॉजिटिव मामले सामने आए। ग्रामीण क्षेत्र भी अब कोरोना से अछूते नहीं रह गए हैं। लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं। खानपुर, बढ़माजरा, बैदवान, बाट्टा, हरिपुर हिंदुआ में बुधवार को कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed