फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   10th class girl kidnapped and raped, got pregnant

दसवीं की छात्रा को अगवा कर किया दुष्कर्म, हुई गर्भवती

Sun, 24 Apr 2022 02:12 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
10th class girl kidnapped and raped, got pregnant
नयागांव। 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह खुलासा तब हुआ जब लड़की को पेट में दर्द होने पर अल्ट्रासाउंड करवाया। इस दौरान पता चला कि लड़की गर्भवती है। पीड़िता को सेक्टर-16 के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने पीड़िता के बयानों पर जसकरण व उसके दो अज्ञात साथियों पर पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी तक फरार है। पुलिस की टीमें उन्हें पकड़ने के लिए दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस बताया है कि वह चंडीगढ़ के सरकारी स्कूल में दसवीं की छात्रा है। डेढ़-दो महीने पहले वह स्कूल से घर आ रही थी। रास्ते में आदर्श नगर में अपने कुछ जरूरी नोट्स की फोटोकॉपी कराने के लिए एक दुकान पर रुकी थी। उस समय दुकान पर बिजली नहीं थी इसलिए फोटोकॉपी नहीं हो पाई और वह अपने घर जाने लगी। रास्ते में पीछे से मोटरसाइकिल पर तीन युवक आए। इसमें से चालक ने पीड़िता को बोला कि वह जसकरण है, आप उसे जानते हो या नहीं। पीड़िता जवाब देने ही वाली थी कि तब तक पीछे बैठे एक व्यक्ति ने उसके मुंह पर कोई कपड़ा रख दिया। इस कारण वह बेहोश हो गई। शाम करीब 5:30 बजे जब उसे होश आया तो वह किसी सुनसान जगह पर पड़ी हुई थी। उसके कपड़े और बाल बिखरे हुए थे। उसने खड़े होकर खुद को संभाला और वहां से किसी तरह घर पहुंच गई। इस घटना के बाद वह इतनी डरी हुई थी कि मामले के बारे में उसने अपने परिजनों को नहीं बताया लेकिन अब पिछले दो-तीन दिन से उसके पेट में दर्द हो रहा था। इस पर परिजन उसे अस्पताल जांच के लिए ले गए। वहां पर पीड़िता का अल्ट्रासाउंड किया गया। उसके बाद पता चला कि वह गर्भवती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed