{"_id":"67c3673405ebfd79e50d354a","slug":"108-ambulance-workers-provided-safe-delivery-while-taking-them-to-the-hospital-mohali-news-c-71-1-spkl1025-126146-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों ने अस्पताल ले जाते समय कराया सुरक्षित प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों ने अस्पताल ले जाते समय कराया सुरक्षित प्रसव
विज्ञापन
डेराबस्सी। 108 एम्बुलेंस सेवा ने एक बार फिर आपातकालीन स्थिति के दौरान अपनी जीवन रक्षक क्षमताओं का प्रदर्शन किया। मुबारकपुर से एक गर्भवती महिला को सिविल अस्पताल डेराबस्सी ले जाते समय एम्बुलेंस में एक सफल प्रसव कराया गया।
मुबारकपुर की महिला गायत्री को प्रसव पीड़ा हो रही थी। प्रसव के दौरान शिशु का सिर बाहर आ चुका था। ईएमटी रविंदरा सिंह और पायलट विरिंदर सिंह ने एम्बुलेंस के अंदर प्रसव के इंतजाम किए और सावधानी के साथ प्रसव प्रक्रिया पूरी करवाई। इसके बाद मां और नवजात शिशु दोनों को सिविल अस्पताल डेराबस्सी में भर्ती कराया गया। अब मां और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं।
108 एम्बुलेंस के प्रोजेक्ट हेड मनीष बत्रा ने टीम की तत्परता और विशेषज्ञता के लिए आभार जताया। कहा कि यह आपातकालीन डिलीवरी अप्रत्याशित स्थितियों के दौरान सुरक्षित परिवहन और देखभाल सुनिश्चित करने में हमारी एंबुलेंस सेवा की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करती है। उन्होंने बताया कि हमारे ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) को ऐसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए व्यापक रूप से प्रशिक्षित किया जाता है।