{"_id":"5a34223c4f1c1b69678c232d","slug":"101513366076-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग तस्करी मामले में दो की हुई गवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रग तस्करी मामले में दो की हुई गवाही
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रग तस्करी मामले में दो की हुई गवाही
मोहाली। जिला अदालत में चल रही करोड़ों की ड्रग तस्करी मामले की सुनवाई में शुक्रवार को दो लोगों की गवाही हुई। जिनकी कारों के रजिस्ट्रेशन सर्टीफिकेट (आर.सी.) जगदीश भोला की फॉरच्यूनर कार से मिली थीं। ये गवाहियां हरगोपाल सिंह निवासी गुलजारपुर पातड़ां जिला पटियाला व जैकारा ऑटोज इंडस्ट्रीज फर्म की थी। मामले की सुनवाई शनिवार को भी होगी। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी सतिंद्र धामा की निशानदेही पर पटियाला स्थित प्राइवेट अस्पताल से भोला की फॉरच्यूनर कार बरामद की थी। उस कार में से पुलिस ने दस किलोग्राम नशीला पदार्थ तथा कुछ अन्य कारों की आरसी की फोटो कॉपियां बरामद की थीं। उन फोटोकॉपी वाली आरसी के उक्त मालिकों ने शुक्रवार को अदालत में गवाही दी और कहा कि ये फोटो कापियां उन्हीं की कारों की हैं।