{"_id":"61d52320520b4e6220050946","slug":"ludhiana1641358112","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगरांव में दो कोरोना पॉजिटिव मिले, तीसरी लहर की दस्तक की आशंका","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
जगरांव में दो कोरोना पॉजिटिव मिले, तीसरी लहर की दस्तक की आशंका
जगरांव। कोरोना माहामारी ने तीसरी लहर की दस्तक की आशंका बढ़ा दी है। मिली जानकारी के अनुसार शहर के दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने का मामला सामने आया है। स्थानीय सिविल अस्पताल के कोरोना वार्ड की नोडल अफसर डा. संगीना गर्ग से बात की तो उन्होंने दोनों मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि सिविल अस्पताल में हुए कोरोना टेस्ट के दौरान शहर के एक 20 वर्षीय युवक एवं गांव सोढीवाल के एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। कोरोना पॉजिटिव आये दोनोें को उनके घरों में आइसोलेट कर दिया गया है। बता दें कि जब मामले की जानकारी के लिए सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. प्रदीप महिंद्रा से फ़ोन पर बात करनी चाही तो बार बार फोन किए जाने के बावजूद उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।