{"_id":"56e2f3864f1c1bd0168b4568","slug":"suicide-old-man-suicide-in-ludhiana-depression-suicide-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की मौत से परेशान बुजुर्ग ने आत्मदाह किया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी की मौत से परेशान बुजुर्ग ने आत्मदाह किया
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Fri, 11 Mar 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : file
घर से सैर करने के बहाने पार्क में गए खुड्ड मोहल्ला निवासी शिव राम जोशी (73) ने शुक्रवार सुबह आत्मदाह कर लिया। पार्क में सैर करने पहुंचे लोगों ने उन्हें देखकर शोर मचा दिया और इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन दो की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शिवराम जोशी के बेटे अश्वनी जोशी के बयान पर कार्रवाई की है।
थाना डिवीजन दो के एसएचओ सब इंस्पेक्टर संजीव कपूर ने कहा कि शिवराम बिजली विभाग से रिटायर हो चुके थे। कुछ समय पहले उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। जिसके बाद से वह परेशान रहते थे। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े चार बजे वह सैर के बहाने घर से निकले और सीएमसी चौक के पास स्थित पार्क में पहुंचे। वहां पहुंच कर उसने खुद पर मिट्टी का तेल डाला और आग लगा ली।
सब इंस्पेक्टर संजीव कपूर ने कहा कि पुलिस ने पहले मृतक की पहचान कराई। पहचान कराने के बाद पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। फुटेज में दिख रहा था कि शिवराम जोशी हाथ में लिफाफा पकड़े जा रहे हैं। लिफाफे में मिट्टी के तेल की बोतल थी।