{"_id":"56e6d8704f1c1b524a8b4869","slug":"arrest-harrassment-culprit-arrest-child-molester-arrest-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप की कोशिश में बच्ची का गला रेतने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप की कोशिश में बच्ची का गला रेतने का आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Mon, 14 Mar 2016 08:59 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस स्टैंड के पास रविवार शाम दुराचार की कोशिश के दौरान बच्ची का गला रेतने के आरोपी संदीप कुमार को थाना डिवीजन पांच की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने पीड़ित बच्ची के पिता की शिकायत पर संदीप कुमार के खिलाफ दुराचार की कोशिश और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं अस्पताल में उपचाराधीन बच्ची की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।
जांच अधिकारी सुखदेव सिंह ने कहा कि पुलिस ने रात को बच्ची के पिता की शिकायत पर संदीप के खिलाफ मामला दर्ज किया था। और देर रात को इलाके से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। सुखदेव ने कहा कि रात को यही पता चला था कि बच्ची के साथ दुराचार की कोशिश हुई है। पुलिस डॉक्टरों से सलाह करेगी। अगर डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची के साथ दुराचार हुआ है तो धारा को बढ़ा दिया जाएगा।
रविवार की शाम को संदीप बच्ची को खिला रहा था। इसी दौरान आरोपी उसे खाली पड़े कमरे में ले गया और वहां पर दुराचार की कोशिश की। जब बच्ची ने शोर मचाया तो आरोपी ने तेजधार हथियार से उसका गला रेत दिया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। आरोपी उसे कमरे में ही बंद कर फरार हो गया था।