{"_id":"56df02d64f1c1ba0708b4569","slug":"demand-letter-give-to-adc-in-muktsar-muktsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुक्तसर में पंजाब खेत मजदूर सेल ने एडीसी को मांगपत्र सौंपा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुक्तसर में पंजाब खेत मजदूर सेल ने एडीसी को मांगपत्र सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो/मुक्तसर
Updated Tue, 08 Mar 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
मुक्तसर में एडीसी कुलजीतपाल सिंह माही को मांगपत्र सौंपते किसान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते दिनों बारिश व ओलावृष्टि से बर्बाद हुई गेहूं की फसल के मुआवजे की मांग पर मंगलवार को किसान एवं खेत मजदूर सेल कांग्रेस की ओर से एडीसी कुलजीतपाल सिंह माही को मांगपत्र सौंपा गया। जिला चेयरमैन शरणजीत सिंह संधू ने बताया कि बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है।
इससे किसानों पर ऋण का बोझ और बढ़ जाएगा, क्योंकि किसान पहले ही आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बारिश से भागगसर, महांबद्धर, रहूड़ियांवाली, गोनियाना, बरकंदी में अधिक नुकसान हुआ है। साथ ही पशुओं से लिए बोई गई हरे चारे की फसल भी इस बारिश से बर्बाद हो गई है।
संधू ने बताया कि बीते साल भी इसी तरह से बर्बाद हुई फसल का अभी तक भागसर, चिबड़ांवाली गांवों में अधिकतर किसानों को मुआवजा नहीं मिला है। वहीं इस बार फिर से फसल बर्बाद हो गई। नेताओं ने मांग की है कि जल्द से इसकी गिरदावरी करवाकर प्रभावित किसानों को मुआवजा व पहले का बकाया भी दिया जाए।
विज्ञापन
इस अवसर पर किसान सेल के महासचिव सरबजीत सिंह काका लक्खेवाली, गुरादित्ता सिंह मल्लण, लोकसभा फिरोजपुर के महासचिव हरमन बधाई, महासचिव सेमा सरां, सतपाल सिंह, गुरमीत सिंह, स्वर्ण सिंह, शिवराज सिंह भागसर, जगतार सिंह, जगतार सिंह, प्रीतम सिंह, जसविंद्रपाल सिंह, प्रीतम सिंह और राजेश कुमार मौजूद थे।