फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Cotepur statement on punjab, People save prosperous Punjab, Cotepur in ferozepur

खुशहाल पंजाब को बचाना चाहते हैं लोग : छोटेपुर

Sun, 13 Mar 2016 06:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फिरोजपुर
अमर उजाला ब्यूरो/फिरोजपुर Updated Sun, 13 Mar 2016 06:24 PM IST
विज्ञापन
Cotepur statement on punjab, People save prosperous Punjab, Cotepur in ferozepur
मक्खू (फिरोजपुर) में जनसभा को संबोधित करते पंजाब के कनवीनर छोटेपुर। - फोटो : अमर उजाला
खुशहाल पंजाब अब नशे, आत्महत्या, भ्रष्टाचार व गुंडागर्दी के नाम से जाना जाता है।  इसके लिए अकाली-भाजपा और कांग्रेस जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन


पंजाब में आम आदमी पार्टी को हराने के लिए अकाली-भाजपा और कांग्रेस एकजुट होकर विधानसभा 2017 का चुनाव लड़ सकती है। ये बात रविवार को मक्खू में आम आदमी पार्टी की आयोजित जनसभा में पंजाब के कनवीनर छोटेपुर ने कहीं।
छोटेपुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब में पूरे विश्वास के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

2017 के विधानसभा चुनाव में आप का रास्ता रोकने के लिए अकाली-भाजपा व कांग्रेस तीनों आपस में समझौता भी कर सकती हैं। ये तीनों पार्टियां दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार की ओर से किए गए विकास कार्यों से भयभीत हैं। दिल्ली में शिक्षा में किए गए सुधार की चर्चा विदेशों में भी हो रही है।
विज्ञापन


छोटेपुर ने कहा कि खुशहाल पंजाब को अकाली-भाजपा व कांग्रेस ने बर्बाद किया है। सतलुज, यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) के मुद्दे पर अकाली-भाजपा व कांग्रेस ड्रामेबाजी से अधिक कुछ नहीं कर रही है। पंजाब के मैनीफेस्टो के बारे में छोटेपुर ने कहा कि विशेषज्ञों की ओर से पंजाब के लिए ठोस नीतियां तैयार की जा रही हैं। समय आने पर इन्हें उजागर किया जाएगा। मौके पर रमनदीप सिंह, कुलदीप सिंह, सरदूल सिंह, लखविंदर सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed