फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   woman set on fire

विवाहिता पर मिट्टी का तेल छिड़कर लगा दी आग

Wed, 18 Dec 2013 07:00 PM IST
अमर उजाला, फिरोजपुर
अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Wed, 18 Dec 2013 07:00 PM IST
विज्ञापन
woman set on fire
दहेज की मांग को लेकर जेठ और जेठानी ने नवविवाहिता पर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा दी। पीड़ित लगभग पचास फीसदी झुलस गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


उक्त घटना थाना लक्खोके बहराम के गांव बुर्ज मक्खन सिंह वाला (ममदोट) में घटी है। उधर, पुलिस ने आरोपी जेठ और जेठानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


थाना लक्खोके बहराम के एसएचओ गुरसेवक सिंह ने बताया कि गुरप्रीत कौर की शादी दो साल पहले बलविंदर सिंह वासी गांव बुर्ज मक्खन सिंह वाला के साथ हुई थी।

ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए तंग करते थे। उन्होंने बताया कि बलविंदर सिंह घर से बाहर कहीं गया हुआ था। घर पर गुरप्रीत कौर अकेली थी।

उस समय उसके जेठ कारज सिंह व जेठानी गुरमीत कौर ने उस पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी। गुरप्रीत कौर लगभग पचास फीसदी झुलस गई। आसपास के लोग उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस ने कारज सिंह व गुरमीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed