फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   University personnel began to strike up pen

यूनिवर्सिटी कर्मियों की कलम छोड़ हड़ताल शुरू

Tue, 24 Nov 2015 02:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट Updated Tue, 24 Nov 2015 02:36 PM IST
विज्ञापन
University personnel began to strike up pen
बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी के समूह कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सोमवार से दो दिवसीय कलम छोड़ हड़ताल शुरू कर दी है। इस दौरान यूनिवर्सिटी कर्मियों ने रोष धरना दिया और वाइस चांसलर पर कर्मियों के साथ वादाखिलाफी करने के आरोप लगाए।
विज्ञापन


बाबा फरीद यूनिवर्सिटी इंप्लाइज एसोसिएशन के प्रधान गुरजंट सिंह व महासचिव राजीव ग्रोवर ने कहा कि कुछ माह पहले कर्मियों के संघर्ष के उपरांत जिला प्रशासन की दखलंदाजी पर यूनिवर्सिटी प्रशासन के साथ लिखित समझौता हुआ था।
विज्ञापन


इसके तहत पूर्व वीसी के कार्यकाल के समय हुए भ्रष्टाचार के मामलों की जांच करवाने, नियम बनाकर ठेके पर काम कर रहे कर्मियों की सेवाएं स्थायी करने और पिछले 10 साल से बतौर डेपुटेशन पर काम करने वाले अधिकारी को वापस भेजने समेत अन्य मांगें पूरी करने का फैसला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब यूनिवर्सिटी के वीसी इन मांगों को पूरी करने में आनाकानी कर रहे हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन के अड़ियल रवैए के कारण कर्मियों को मजबूर होकर दोबारा संघर्ष करना पड़ा है। इस मौके पर होशियार सिंह, गुरइकबाल सिंह, संजीव कुमार, धरमिंदर सिंह, हरजिंदर सिंह, अमनदीप सिंह, सरबजीत सिंह ने भी विचार रखे।


धरने में यूनिवर्सिटी कर्मियों के अलावा गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल, यूनिवर्सिटी नर्सिंग कॉलेज, यूनिवर्सिटी कॉलेज आफ फिजियोथरैपी, यूनिवर्सिटी कॉलेज आफ फार्मेसी व यूनिवर्सिटी लाइब्रेरी के कर्मियों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed