फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   two boy arrest

गुंडागर्दी के मामले में दो युवक गिरफ्तार

Thu, 02 Jan 2014 09:11 PM IST
अमर उजाला,फरीदकोट
अमर उजाला,फरीदकोट Updated Thu, 02 Jan 2014 09:11 PM IST
विज्ञापन
two boy arrest
स्थानीय पुलिस ने 5 दिन पहले चैना बाजार की एक दुकान खाली करवाने के लिए गुंडागर्दी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आरोपी युवकों की पहचान गांव चैना निवासी राजविंदर सिंह उर्फ राजा हेयर और जैतो निवासी भूपिंदर सिंह उर्फ भिंदर के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

इन आरोपियों समेत इनके कुछ साथियों को जैतो निवासी प्रेम कुमार ने अपनी चैना बाजार स्थित एक दुकान को किराएदार से खाली करवाने के लिए 20 हजार रुपयेे दिए थे।

पैसे मिलने के बाद 27 दिसंबर को आरोपियों ने दुकान पर धावा बोलते हुए किराएदार सुरिंदर कुमार का सामान सड़क पर फेंकना शुरू कर दिया था। उस समय तो आसपास के लोगों के विरोध करने पर आरोपी फरार हो गए थे।
विज्ञापन


इस घटना के संदर्भ में पुलिस ने दुकान के किराएदार सुरिंदर कुमार के ब्यान पर मामला दर्ज किया था। पीड़ित किराएदार सुरिंदर कुमार का कहना था कि दुकान के मालिक प्रेम कुमार, उसके लड़के मनीष कुमार और भाई नरेश कुमार करीब 10-12 युवकों के साथ दुकान पर आए और उन्होंने मारपीट करके उनका सामान बाहर फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने दुकान की तिजोरी से रुपये निकाले और उनके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने ब्यान के आधार पर घटना वाले दिन ही मामला दर्ज कर लिया था और वीरवार को घटना में शामिल इन दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उधर, दुकान के मालिक प्रेम कुमार ने किराएदार के आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है।


उनका कहना है कि 18 वर्षों की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद उन्होंने दुकान खाली करवाने का केस जीता है। केस जीतने के बाद भला कोई व्यक्ति ऐसा कदम क्यों उठाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed