{"_id":"9c1a0bb600dc517d94b061460f179361","slug":"train-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर से चंडीगढ़ के लिए सुपरफास्ट ट्रेन जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर से चंडीगढ़ के लिए सुपरफास्ट ट्रेन जल्द
अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Sat, 22 Feb 2014 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों की मांग को देखते हुए रेलवे फिरोजपुर और चंडीगढ़ के बीच सुपर फास्ट इंटरसिटी ट्रेन मार्च महीने में चलाने जा रही है।
विज्ञापन
अब फिरोजपुर रेलमार्ग के माध्यम सीधा पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ से जुड़ जाएगा। यह जानकारी फिरोजपुर शहर हलके के कांग्रेसी विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने दी।
यह ट्रेन फिरोजपुर से सुबह पांच बजे चलेगी, जो मोगा और लुधियाना होती हुई सुबह साढ़े नौ बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। यही ट्रेन चंडीगढ़ से शाम पांच बज कर 25 मिनट पर फिरोजपुर के लिए रवाना होगी, जो रात साढ़े नौ बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
कांग्रेसी विधायक पिंकी ने कहा कि ट्रेन चलने से सरकारी कामकाज करने वाले मुलाजिमों, कॉलेज और स्कूल के विद्यार्थियों के अलावा आम व्यक्ति के लिए ट्रेन बहुत महत्वपूर्ण हैं। क्योंकि चंडीगढ़ के लिए फिरोजपुर से कोई ट्रेन नहीं थी। लोगों को अधिक किराया लगाकर बसों में चंडीगढ़ का सफर करना पड़ता था।
विज्ञापन
बसों का किराया भी बहुत बढ़ चुका है। गरीब विद्यार्थियों को चंडीगढ़ कोई भी परीक्षा देने के लिए बहुत परेशानी होती थी, लेकिन अब ट्रेन के माध्यम से कम किराए पर चंडीगढ़ पहुंच जाएंगे।