फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   Three on the ground in an effort to file a case of illegal possession

जमीन पर अवैध कब्जे के प्रयास में तीन पर केस दर्ज

Fri, 01 Nov 2013 10:36 PM IST
अमर उजाला, फिरोजपुर
अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Fri, 01 Nov 2013 10:36 PM IST
विज्ञापन
Three on the ground in an effort to file a case of illegal possession
फिरोजपुर। गांव भगवानपुर (एलएम बांध आर.डी 28 से 31) में कुछ लोगों ने पराली को आग लगाकर वन विभाग के पौधे जला दिए और वहां लगे पेड़ अवैध तरीके से काटकर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


यही नहीं आरोपियों ने जंगलात मुलाजिमों से दुर्व्यवहार भी किया।

पुलिस ने फिरोजपुर के वन रेंज आफिसर रछपाल सिंह की शिकायत पर तीन लोगों पर मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
वन रेंज आफिसर रछपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि आरोपी उजागर सिंह, गुरमुख सिंह व सतू सिंह वासी बहादुर सिंह वाला ने गांव भगवानपुर में पराली में आग लगाकर वहां लगे वन विभाग के पौधे जला दिए।
विज्ञापन


यही नहीं आरोपियों ने सरकारी पेड़ काटकर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। जब उन्हें रोका तो जंगलात मुलाजिमों से दुर्व्यवहार किया। थाना सदर फिरोजपुर पुलिस ने वन रेंज आफिसर रछपाल सिंह की शिकायत पर तीनों व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed