फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   The usual approach to agriculture coalition government: Sukhbir

गठबंधन सरकार ने कृषि को दी हमेशा पहल : सुखबीर

Sat, 13 Feb 2016 02:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Sat, 13 Feb 2016 02:38 PM IST
विज्ञापन
The usual approach to agriculture coalition government: Sukhbir
संगत दर्शन के दौरान उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने कहा है कि अकाली-भाजपा सरकार द्वारा राज्य के किसानी के हितों को विशेष तवज्जो दी जा रही है। राज्य सरकार ने अपने स्तर पर किसानों के लिए ट्यूबवेलों के बिजली बिल माफ किए हुए हैं।
विज्ञापन


राज्य सरकार की ओर से अपने स्तर पर किसानों के बिजली बिलों का सालाना 6000 करोड़ रुपये का भुगतान सरकारी खजाने से किया जा रहा है। अब राज्य सरकार ने किसानों की बेहतरी के लिए एक और अति महत्वपूर्ण योजना शुरू की है जिसके अंतर्गत किसानों को नगदी रहित सेहत बीमा योजना के साथ जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन


इसके अंतर्गत किसान परिवार सालाना 50000 रुपये तक का नगदी रहित इलाज सरकार द्वारा अधिसूचित अस्पतालों में करवा सकेगा और इस बीमा का प्रीमियम सरकार द्वारा भरा जाएगा। इसी तरह किसानों को खेती सहायक धंधों के साथ जोड़ कर उन की आमदन वृद्धि के लिए भी सरकार द्वारा राज्यों में कई स्कीमों चलाईं जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारी सभाओं द्वारा किसानों को ट्रैक्टर और अन्य खेती यंत्र उपलब्ध करवाने के लिए भी सरकार द्वारा 33 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है जिससे मशीनरी कारण किसानी के बढ़े लागत खर्चों को कम करने में किसान की सहायता की जा सके।

एक और सवाल के जवाब में सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब के दक्षिणी पश्चिमी जिलों में सेम के खात्मे के लिए अकाली सरकार द्वारा 250 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। सभी गांवों के सब घरों तक पीने वाला साफ पानी उपलब्ध करवाने के लिए 2200 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट शुरू किया गया है।


इस मौके उपमुख्यमंत्री ने मंडी लाधूका और थेह कलंदर में आयोजित संगत दर्शन समागमों के दौरान फाजिल्का हलके की 57 गांवों की पंचायतों के साथ मुलाकात करके इन गांवों के विकास संबंधित चर्चा करते इतना गांवों के विकास के लिए कोई 16 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी करने की हिदायतों संबंधी विभागों को दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed