फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   The Supreme Court is monitoring the CBI probe: Bajwa

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो सीबीआई जांच : बाजवा

Wed, 04 Nov 2015 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट Updated Wed, 04 Nov 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
पीपीसीसी अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने बरगाड़ी कांड की सीबीआई जांच को सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में करवाने और इसी घटना से संबंधित बहिबल कलां गोलीकांड को भी सीबीआई के हवाले करने की मांग की है। बाजवा बुधवार को यहां के एक होटल में 5 नवंबर से शुरू होने वाले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के दो दिवसीय पंजाब दौरे को लेकर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


पीपीसीसी अध्यक्ष बाजवा ने कहा कि बरगाड़ी कांड की जांच सिर्फ सीबीआई के हवाले करने से सच्चाई सामने नहीं आ सकती है। गुजरात दंगों की तरह यह जांच भी सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में होनी चाहिए।
विज्ञापन


इसके अलावा बरगाड़ी की घटना से ही संबंधित बहिबल कलां गोलीकांड को भी सीबीआई जांच का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे घटनाक्रम के पीछे पंजाब सरकार की ही सीधे रूप से जिम्मेवार है। कांग्रेस का मानना है कि नरमा किसानों के आंदोलन से राज्य में पैदा हुए हालात के चलते लोगों का ध्यान बांटने के लिए सरकारी एजेंसियों ने ही ऐसी शर्मनाक घटनाओं को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में अब तक पावन ग्रंथ की बेअदबी करने की कुल 14 घटनाएं सामने आ चुकी हैं और यदि सरकार इन घटनाओं को नहीं रोक सकती तो उसे इस्तीफा दे देना चाहिए।

इस मौके पर पीपीसीसी सचिव धनजीत सिंह धनी विर्क, एडवोकेट विनोद मैनी, जसविंदर सिंह सिखांवाला, महाशा लखवंत सिंह बराड़, जुगनु जैन भी हाजिर हुए। इससे पहले बाजवा ने राष्ट्रीय सचिव हरीष चौधरी के साथ राहुल गांधी के दौरे की तैयारियां का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed