{"_id":"381ee00469e7dc3cbee609a5566d2ddb","slug":"the-military-killed-in-car-collision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से फौजी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से फौजी की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Tue, 08 Dec 2015 03:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाजिल्का रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के निकट कार और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार फौजी की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में गांव पगीरा, जिला जजपुर उड़ीसा निवासी आद्यलक्ष्मी साहनी पत्नी सत्यावृत साहनी ने बताया कि वह अपने बच्चे व पति सत्या के साथ बाइक पर आर्मी कैंट से विशाल मेगा मार्ट की तरफ आ रहे थे। फाजिल्का रोड स्थित बैंक आफ इंडिया के निकट एक स्विफ्ट कार के चालक ने लापरवाही से उनके बाइक में टक्कर मार दी।
इससे उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें श्रीगंगानगर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसके पति की मौत हो गई। शव को देर सांय श्रीगंगानगर से अबोहर लाया गया।
विज्ञापन
सोमवार सुबह थाना नंबर एक की पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयानाें पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।