{"_id":"aee20d668580d9b678e19ca7eab22e58","slug":"the-30-run-win-market-bhuchcho-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुच्चो मंडी ने फिरोजपुर को 30 रन से हराया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुच्चो मंडी ने फिरोजपुर को 30 रन से हराया
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
Updated Sun, 01 Nov 2015 09:21 PM IST
विज्ञापन
जैतो क्रिकेट क्लब 1981 ने खेल स्टेडियम में रविवार को 20वें ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज कराया। टूर्नामेंट का उद्घाटन यूथ अकाली दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरकीरत सिंह ढिल्लों ने किया। पहले दिन के मैचों में भुच्चो मंडी ने फिरोजपुर, कोटकपूरा ने फाजिल्का व मौड़ मंडी ने फरीदकोट को हराया।
पहले मैच में भुच्चो मंडी ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 181 रन बनाए। जवाब फिरोजपुर की टीम 151 रनों पर आल आउट हो गई। प्रदीप को मैन ऑफ द मैच करार दिया गया।
दूसरे मैच में फाजिल्का की टीम ने टास जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 108 रन बनाए। इसमें मनिंदर ने 39 व गौरव ने 38 रनों का योगदान दिया। कोटकपूरा की टीम ने गगन के 68, विशू के 14 व गोल्डी के 11 रनों के योगदान से 14वें ओवर में ही सात विकेट से मैच जीत लिया। गगन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
तीसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए फरीदकोट की टीम ने 94 रन बनाए और पूरी टीम 17वें ओवर में आउट हो गई। मौड़ मंडी के गुरसेवक सिंह ने 5 विकेट झटके। जवाब में उमौड़ मंडी की टीम ने युदवीर के नाबाद 33 व रोनिश के नाबाद 48 रनों के योगदान से 12वें ओवर में ही 8 विकेट से मैच जीत लिया।
मुख्य मेहमान पूर्व क्रिकेटर मुकेश बिंदल ने मैन ऑफ द मैच गुरसेवक सिंह को सम्मानित किया। इस मौके पर अशोक मित्तल, कुलदीप कोछड़, संदीप शर्मा टोनी, लक्की शर्मा, सोनू शर्मा, दिवेश जैन, रोमा वालिया मौजूद रहे।