{"_id":"e2b129d5020cdf8e0b7ca98c5aa6d6fa","slug":"sister-brother-year-victim-children-s-help-line-rape-talwandi-bhai-ferozepur","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल तक बहन की आबरू लूटता रहा भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल तक बहन की आबरू लूटता रहा भाई
तलवंडी भाई (फिरोजपुर)।
Updated Tue, 24 Jun 2014 10:51 PM IST
विज्ञापन
उन्नीस वर्षीय एक युवक एक साल से अपनी सोलह वर्षीय बहन के साथ दुराचार कर रहा था। पीड़ित बहन ने चिल्ड्रन हेल्प लाइन फरीदकोट की इंचार्ज भिंदरपाल कौर को टेलीफोन कर आपबीती सुनाई। भिंदरपाल कौर अपनी टीम के साथ उनके गांव पहुंची ओर तहकीकात के बाद थाना घल्लखुर्द में आरोपी भाई के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
फिलहाल आरोपी फरार है। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका भाई उसे कंप्यूटर और मोबाइल पर अश्लील फिल्में दिखाता था। बाद में उसे उसी तरह करने को कहता था। उसने उसके साथ एक साल में छह बार दुराचार किया। उसने परिजनों को भी सारी बात बताई लेकिन बदनामी के कारण घर वालों ने कुछ नहीं किया।
इसपर पीड़िता ने फरीदकोट स्थित चिल्ड्रन हेल्प लाइन की इंचार्ज भिंदरपाल कौर को टेलीफोन कर सारी बात बताई। भिंदरपाल कौर सोमवार को अपनी टीम के साथ गांव पहुंची और पीड़िता से विस्तारपूर्वक बातचीत की। तफ्तीश के बाद भिंदरपाल कौर ने थाना घल्लखुर्द पुलिस को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने की बात कही। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई जसपाल कौर कर रही है।