{"_id":"e608a0e7bcb8ba9660ed5a1728f91ef9","slug":"sangroor-bhawanigarh-market-water-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में भरा पानी बना परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में भरा पानी बना परेशानी
अमर उजाला, संगरूर
Updated Wed, 08 Jan 2014 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भवानीगढ़ के मुख्य बाजार में सड़क पर भरे गंदे पानी से न सिर्फ राहगीर परेशान है बल्कि यहां स्थित दुकानों के व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
परेशान दुकानदारों ने बुधवार को काउंसिल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दुकानदारों ने कहा कि समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जाना चाहिए।
पूर्व पार्षद फकीर चंद सिंगला, सतपाल आहूजा, हरि राम, प्रभात कुमार, कृपाल सिंह, प्रेम सिंह, अजय कुमार और रवि समेत कई दुकानदारों ने बताया कि कई दिनों से सड़क पर गंदा पानी भरा पड़ा है।
इससे सड़क से गुजरने वाले लोगों को तो परेशानी होती ही है, दुकानदारों का व्यवसाय भी प्रभावित होता है।
हर समय दुकानों के आगे गंदा पानी भरा रहने के कारण लोग उनकी दुकानों पर आने से कतराते हैं। पानी के कारण कई बार यहां से गुजरने वाले बच्चों की यूनिफार्म भी गंदी हो जाती है।
विज्ञापन
समस्या के समाधान के लिए दुकानदार कई बार काउंसिल अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं लेकिन समस्या को गंभीरता से नहीं लिया गया। समस्या जस की तस बनी हुई है।
उन्होंने अधिकारियों से मांग की कि लोगों की इस समस्या को जल्द से जल्द हल करके उन्हें राहत दी जाए। नगर काउंसिल के कार्यसाधक अधिकारी संगीत कुमार का कहना है कि यहां पानी के निकास के लिए लगाई गई मोटरें जल गई हैं।
इसके कारण ये समस्या आ रही है। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि लोगों की इस समस्या को जल्द हल किया जाएगा।