{"_id":"2a7bb0a4e7ef02669acb5a4be64b9ce3","slug":"road-accidents-breaths-ceased-for-three-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में तीन लोगों की सांसे थमीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में तीन लोगों की सांसे थमीं
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Fri, 20 Nov 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दंपति समेत तीन लोगों की मौत हो गई। संबंधित थानों की पुलिस ने कैंटर और कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गांव रूहेला हाजी-भंबा हाजी के पास बाइक और कैंटर (छोटा हाथी) के बीच भिड़ंत होने से मेजर और उसकी पत्नी सुमित्रा रानी की मौके पर ही मौत हो गई। कैंटर चालक घटना के बाद फरार हो गया।
मृतक मेजर सिंह की मां मन्नो पत्नी स्वर्गीय गुरदयाल सिंह वासी गांव छांगा खुर्द ने बताया कि उसका बेटा मेजर अपनी पत्नी सुमित्रा रानी के साथ ससुराल गांव हबीब वाला फिरोजपुर जा रहा था।
गांव रूहेला हाजी व भंबा हाजी के पास पहुंचा उसे एक कैंटर ने टक्कर मार दी। इससे मेजर व उसकी पत्नी सुमित्रा रानी की मौत हो गई। मन्नो ने बताया कि मेजर के दो बेटे अमनदीप व सोनू तथा एक बेटी पिंदरपाल है।
विज्ञापन
अन्य हादसे में ममदोट के गांव भूरे कलां के पास एक अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस से बाइक सवार की मौत हो गई।
भपा पत्नी बरकत वासी गांव डूमनी वाला थाना कुलगढ़ी ने पुलिस को बताया कि उसका दामाद रमन कुमार पुत्र तरसेम वासी कुतबी वाला थाना लोहिया जिला जालंधर बाइक पर सवार होकर गांव डूमनी वाला से गांव भूरे कलां जा रहा था। गांव भूरे कलां पहुंचा कि किसी अज्ञात कार ने उसे टक्कर मार दी।
इससे रमन की मौत हो गई। उधर, पुलिस ने भपा की शिकायत पर अज्ञात कार चालक पर परचा दर्ज कर लिया है।