{"_id":"e2d2369b6371c97bb6296137ce724863","slug":"red-light-on-sarpanch-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार पर लाल बत्ती लगाकर घूमता था सरपंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार पर लाल बत्ती लगाकर घूमता था सरपंच
अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Sat, 09 Nov 2013 04:54 PM IST
विज्ञापन
सफेद रंग की अंबेसडर कार पर लाल बत्ती लगाकर लोगों को गुमराह करने के आरोप में थाना सदर पुलिस ने एक सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
बताया जा रहा है कि उक्त सरपंच खुद को नेता बताता था। फौजा सिंह पुत्र बूटा सिंह वासी अली वाला थाना सदर फिरोजपुर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि सरपंच सूबा सिंह अपनी सफेद रंग की अंबेसडर कार पर लाल बत्ती लगाकर घूमता है।
खुद को नेता बताकर लोगों को गुमराह कर रहा है। गांव के सभी लोग उसे किसी राजनीतिक पार्टी का नेता समझते हैं। उधर, थाना सदर के एसआई बलजीत सिंह ने फौजा सिंह के बयान पर सरपंच सूबा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सरपंच की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।