फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   punjab, sangrur, doctor

चार सौ डाक्टरों की भर्ती जल्द: ढींढसा

Thu, 19 Dec 2013 04:07 PM IST
अमर उजाला, संगरूर
अमर उजाला, संगरूर Updated Thu, 19 Dec 2013 04:07 PM IST
विज्ञापन
punjab, sangrur, doctor
वित्त व योजना मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा ने कहा कि राज्य के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जनता को बेहतर सेहत सुविधाएं देने के लिए अकाली भाजपा सरकार जल्द ही 400 डाक्टरों की भर्ती करेगी।
विज्ञापन


वीरवार को यहां के गांव जखेपल में सीपीएस संत बलवीर सिंह घुन्नस की अगुवाई में आयोजित संगत दर्शन समागम में लोगों को संबोधित करते हुए ढींढसा ने उक्त जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने रतनगढ़, सतौज, कनकवाल, दौला सिंह वाला, धर्मगढ़, फतेहगढ़, हंबलवास, धालीवाल, जखेपल, नीलोवाल, मर्दखेड़ा आदि गांवों के विकास के लिए दो करोड़ 40 लाख रुपये के चेक पंचायतों को सौंपे। साथ ही लोगों की दिक्कतें सुनकर उसका समाधान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संगरूर और बरनाला जिले के किसानों ने खेती औजारों पर सब्सिडी देने के लिए आवेदन दिए हैं। इन किसानों को करीब 14 करोड़ रुपये की सब्सिडी के औजार 30 दिसंबर को बांटे जाएंगे। पारित किए लोकपाल बिल में अभी सुधार करने की जरूरत है लेकिन शुरूआत अच्छी है।


समागम में हरदेव सिंह रोगला, इंदरमोहन सिंह, तेजा सिंह, ज्ञानी रघुवीर सिंह, हरीनंद सिंह, गुरलाल सिंह, रामेश्वर दास, मखन सिंह, पवित्र सिंह समेत जिले के अधिकारी हाजिर थे।

फोटो:19एसजीआर—पैन110—04  सुनाम के गांव जखेपल में लोगों को संबोधित करते ढींढसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed