फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   punjab, firozpur, pseb, education

पंजाब सरकार की वाहवाही करने वाली किताब पर रोक

Thu, 10 Apr 2014 09:55 PM IST
अमर उजाला, फिरोजपुर/अबोहर
अमर उजाला, फिरोजपुर/अबोहर Updated Thu, 10 Apr 2014 09:55 PM IST
विज्ञापन
punjab, firozpur, pseb, education
पंजाब सरकार द्वारा लोगों को दी जाने वाली सुविधाओं का बखान करने वाली आठवीं कक्षा की एसएस विषय की पुस्तक पर पंजाब स्कूल एजूकेशन बोर्ड के प्रिंसिपल सचिव अंजलि भार्गव ने रोक लगा दी है। पब्लिशिंग हाउस से करीब 30 हजार छपने के बाद ये किताबें अधिकतर स्कूलों में बांटी जा चुकी हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग ने इस बार आठवीं की अंग्रेजी और एसएस की किताब का सिलेबस बदला है। इसी के चलते इसमें पंजाब सरकार द्वारा जनता को दी जाने वाली सुविधाओं का भी बखान किया गया है। इसमें शगुन, पेंशन तथा माई मागो स्कीम के तहत सरकारी स्कूलों में लड़कियों को दी जाने वाली साइकिलों की योजना का गुणगान किया गया। इसके अलावा मुफ्त शिक्षा और नन्ही छांव का भी जिक्र किया गया है।
विज्ञापन


वर्ष 2014-15 के शैक्षणिक सत्र के लिए प्रकाशित की गई इस पुस्तक के इन अध्यायों के बारे में जब स्कूल एजूकेशन के प्रिंसिपल सचिव को पता चला तो उन्होंने इस पर रोक लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुक डिपो मैनेजर बलजिंदर सिंह ने बताया कि उनके पास भेजे गए आर्डरों के अनुसार ही वे स्कूलों में किताबें भेज रहे हैं। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने करीब 30 हजार किताबें प्रकाशित कर स्कूलों में वितरित की हैं। इसके अलावा बुक सेंटरों पर भी ये किताबें बिक रही हैं।

वापस मंगवाएं किताबें : प्रिंसिपल सचिव
इस बारे में प्रिंसिपल सचिव अंजलि भार्गव ने कहा कि जिन स्कूलों में ये किताबें भेजी गई हैं उन्हें वापस मंगवा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed