फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   punjab, firozpur, dog bite

कुत्तों ने दो बच्चों को नोंचकर मार डाला

Mon, 30 Jun 2014 10:03 PM IST
अमर उजाला, (तलवंडी भाई/फिरोजपुर)
अमर उजाला, (तलवंडी भाई/फिरोजपुर) Updated Mon, 30 Jun 2014 10:03 PM IST
विज्ञापन
punjab, firozpur, dog bite
लावारिस कुत्तों ने शनिवार को दो बच्चों को नोंच डाला। गंभीर रूप से घायल बच्चों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


दिल दहलाने वाली यह घटना तलवंडी भाई स्थित चौहान पैलेस के नजदीक हुई। यहां पास ही रहने वाले चंद कुमार के साढ़े छह साल के बेटे सूरज और शंकर दास के डेढ़ साल के बेटे पर शनिवार को लावारिस कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चों को बुरी तरह नोंचकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।


दोनों को पहले सरकारी अस्पताल तलवंडी भाई में भर्ती करवाया गया, जहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए फरीदकोट के मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया। शंकर ने बताया कि इलाज के दौरान शनिवार को सूरज की मौत हो गई थी जबकि रविवार रात उसके बेटे ने दम तोड़ दिया। वहीं फिरोजपुर की रिखी कॉलोनी में भी लावारिस कुत्तों ने पांच साल के बच्चे को नोंच डाला। लोगों ने कुत्तों को खदेड़कर बच्चे को बचा लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed