{"_id":"053f2c41b79699c2995eb0fe9acf9dee","slug":"punjab-firozpur-dog-bite","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्तों ने दो बच्चों को नोंचकर मार डाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्तों ने दो बच्चों को नोंचकर मार डाला
अमर उजाला, (तलवंडी भाई/फिरोजपुर)
Updated Mon, 30 Jun 2014 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लावारिस कुत्तों ने शनिवार को दो बच्चों को नोंच डाला। गंभीर रूप से घायल बच्चों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
दिल दहलाने वाली यह घटना तलवंडी भाई स्थित चौहान पैलेस के नजदीक हुई। यहां पास ही रहने वाले चंद कुमार के साढ़े छह साल के बेटे सूरज और शंकर दास के डेढ़ साल के बेटे पर शनिवार को लावारिस कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चों को बुरी तरह नोंचकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।
दोनों को पहले सरकारी अस्पताल तलवंडी भाई में भर्ती करवाया गया, जहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए फरीदकोट के मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया। शंकर ने बताया कि इलाज के दौरान शनिवार को सूरज की मौत हो गई थी जबकि रविवार रात उसके बेटे ने दम तोड़ दिया। वहीं फिरोजपुर की रिखी कॉलोनी में भी लावारिस कुत्तों ने पांच साल के बच्चे को नोंच डाला। लोगों ने कुत्तों को खदेड़कर बच्चे को बचा लिया।