{"_id":"e6b9b624d1408eb397ead591597b5565","slug":"punjab-firozpur-crime-bsf-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ की गोली से मारे दोनों भारतीय तस्कर पहले चोरी-लूटपाट करते थे ः पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ की गोली से मारे दोनों भारतीय तस्कर पहले चोरी-लूटपाट करते थे ः पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Tue, 09 Feb 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरहद पर हेरोइन तस्करी के दौरान बीएसएफ की गोली से मरे दो भारतीय तस्करों की पहचान हो चुकी है।
ये दोनों तस्कर पहले चोरी और लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते थे और इन दोनों पर थाना वल्टोहा और खेमकरण में मामले दर्ज हैं। दोनों तस्करों ने चोरी व लूटपाट के साथ-साथ हेरोइन तस्करी का भी धंधा शुरू कर दिया था। इनके पाकिस्तान तस्करों के साथ गहरे संबंध बन गए थे। गौरतलब है कि 5 फरवरी की सुबह बीएसएफ ने बीओपी मेंहदीपुर के पास हेरोइन की डिलीवरी करने पहुंचे भारतीय और पाकिस्तानी चार तस्करों को मुठभेड़ में मार गिराया था।
इनके पास से दस करोड़ की हेरोइन, तीन पिस्टल, 54 कारतूस, पाकिस्तान मोबाइल कंपनी का सिम कार्ड बरामद हुआ था। बीएसएफ के मुताबिक मुठभेड़ में मारे गए दोनों इंडियन तस्करों की पहचान निशान सिंह पुत्र बिक्कर सिंह वासी गांव वरनाला तथा सुखचैन सिंह पुत्र हरबंस सिंह वासी गांव भूरा सिंह के रूप में की है। पंजाब पुलिस ने दोनों तस्करों का पिछला आपराधिक रिकार्ड निकाला तो पता चला कि निशान सिंह पर थाना वल्टोहा में हत्या करने और चोरी-लूटपाट का मामला दर्ज है।
सुखचैन सिंह पर थाना खेमकरण में चोरी और लूटपाट का मामला दर्ज है। पुलिस के मुताबिक इन दोनों ने चोरी-लूटपाट के साथ-साथ हेरोइन तस्करी का भी धंधा करना शुरू कर दिया था क्योंकि इसमें अधिक पैसा है। पुलिस उक्त तस्करों के परिजनों व गांव के अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है कि इनके साथ और कौन-कौन लोग थे। ये लोग कब से हेरोइन तस्करी के धंधे में जुटे हैं।