{"_id":"3097367545f2c9eba53bd1521436fdbc","slug":"punjab-faridkot-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली छात्र के हत्यारे युवक ने जान दी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली छात्र के हत्यारे युवक ने जान दी
अमर उजाला, फरीदकोट
Updated Tue, 17 Dec 2013 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सप्ताह पहले गांव फिड्डे कलां में सात वर्षीय स्कूली छात्र की हत्या करने वाले आरोपी युवक ने भी घटना वाले दिन नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली थी।
हालांकि पुलिस उसी दिन से आरोपी हरजिंदर सिंह (22) की सरगर्मी से तलाश कर रही थी लेकिन सोमवार शाम आरोपी युवक का शव लौहगढ़ (राजस्थान) के पास नहर से बरामद हो गया।
पुलिस ने बताया कि बीती 9 दिसंबर को थाना सदर कोटकपूरा के गांव फिड्डे कलां में एक युवक हरजिंदर सिंह ने मामूली रंजिश के चलते 7 वर्षीय स्कूली छात्र लवप्रीत सिंह की किरच से वार करते हुए हत्या कर दी थी। दूसरी कक्षा का छात्र स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहा था।
पुलिस के अनुसार मृतक छात्र की माता ने कुछ दिन पहले आरोपी युवक को बिजली का सामान खरीदने के लिए कुछ पैसे दिए थे लेकिन न तो उसने कोई सामान लाकर दिया और न ही पैसे लौटाए। परिवार के कहने पर छात्र ने कई बार उक्त युवक को पैसे लौटाने को कहा था और इसी बात की रंजिश में उसने मासूम छात्र की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
उसी दिन से आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस को सोमवार लौहगढ़ के पास नहर से एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली जिसकी पहचान आरोपी हरजिंदर सिंह के रूप में हो गई। थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर दविंदर सिंह ने बताया कि नहर से मिले शव की हालत से आशंका है कि आरोपी युवक ने भी घटना वाले दिन ही राजस्थान नहर में छलांग लगा दी थी। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया है। उसकी पहचान को लेकर शक दूर करने के लिए न सिर्फ पोस्टमार्टम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी बल्कि उसका डीएनए टेस्ट भी करवाया जाएगा।