{"_id":"27d0e5b44bebe4b661ebe0b547c2cd65","slug":"pakistani-smuggler-shot-dead-bsf","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ ने सरहद पर मार गिराया पाक तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ ने सरहद पर मार गिराया पाक तस्कर
अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Wed, 04 Dec 2013 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर में सरहद पर धुंध की आड़ में हेरोइन की तस्करी कर रहे पाकिस्तानी तस्करों और बीएसएफ के बीच हुई मुठभेड़ में एक तस्कर मार गिराया। दूसरा भागने में कामयाब हो गया।
बीएसएफ को घटनास्थल से नौ किलो हेरोइन, दो पिस्टल, दो मैगजीन, पंद्रह कारतूस, तीन मोबाइल फोन, दो पाकिस्तानी सिम कार्ड और एक प्लास्टिक की पाइप बरामद हुई है।
उक्त घटना फिरोजपुर सेक्टर की बीओपी जगदीश के नजदीक मंगलवार की देर रात हुई।
सीमा सुरक्षा बल पंजाब के आईजी अजय कुमार तोमर ने बताया कि मंगलवार-बुधवार की मध्यरात्रि 01.35 बजे के करीब बीओपी जगदीश के पास फेंसिंग के साथ-साथ गश्त कर रहे जवानों ने पाकिस्तान की तरफ से दो पाक तस्करों की हरकत देखी।
विज्ञापन
वे भारतीय सीमा में घुसे। जैसे ही उक्त तस्कर फेंसिंग से दस मीटर और आईबी से चार सौ मीटर अंदर आ गए तो बीएसएफ जवानों ने उन्हें चेतावनी देकर रुकने को कहा।
उसी समय एक तस्कर ने पिस्टल से फायर किया। बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई में एक पाकिस्तानी तस्कर मार गिराया। दूसरा तस्कर भागने में कामयाब हो गया।
मारे गए तस्कर के पास से नौ पैकेट हेरोइन, दो पिस्टल, दो मैगजीन, 15 कारतूस, तीन मोबाइल फोन, दो पाकिस्तानी सिम कार्ड व एक प्लास्टिक की पाइप बरामद हुई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हेरोइन की कीमत 45 करोड़ है। आईजी तोमर ने बताया कि बुधवार को पाकिस्तानी रेंजरों के साथ फ्लैग मीटिंग रखी है। मृतक तस्कर का शव पाकिस्तानी रेंजरों को सौंपने की पेशकश की जाएगी।
उन्होंने बताया कि 35 दिन के भीतर बीएसएफ ने पंजाब बार्डर पर पांच तस्कर मार गिराए हैं। इस मामले में डीजी ने बीएसएफ के जवानों को एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है।