फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   ncreased vigilance on the Indo-Pak border adjoining Punjab

पंजाब से सटी भारत-पाक सरहद पर बढ़ाई चौकसी

Sun, 24 Jan 2016 03:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Sun, 24 Jan 2016 03:04 PM IST
विज्ञापन
ncreased vigilance on the Indo-Pak border adjoining Punjab
पाकिस्तान की तरफ से आतंकी घुसपैठ को रोकने के लिए पंजाब से सटी भारत-पाकिस्तान की सरहद पर बीएसएफ के जवानों की संख्या बढ़ाकर चौकसी के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। खुफिया एजेंसियों को सतर्क किया गया है कि गणतंत्र दिवस के मौके पर आतंकी कोई बड़ी वारदात कर सकते हैं।
विज्ञापन


रात के समय सेना के जवान भी क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं। सार्वजनिक स्थानों पर सिविल वर्दी में भी पुलिस मुलाजिम तैनात किए हैं। उधर, रेल डिवीजन फिरोजपुर के जो रेलवे स्टेशन बार्डर के नजदीक पड़ते हैं वहां पर आरपीएफ और जीआरपी के मुलाजिम बड़ी संख्या में तैनात किए हैं।
विज्ञापन


जम्मूतवी-कटरा-ऊधमपुर सेक्शन के ट्रैक पर गैंगमैनों व आरपीएफ की गश्त करवाई जा रही है। रेलवे के अधिकारियों ने गैंगमैनों को सतर्क किया है कि रेल पटरी पर होने वाली गश्त पर कोई भी कोताही न बरती जाए। चेकिंग के लिए अधिकारियों की भी ड्यूटियां लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुफिया सूत्रों के मुताबिक कांगड़ा एयरपोर्ट के पास से कुछेक शरारती तत्वों द्वारा टैक्सी हाई जैक कर चालक की हत्या कर रास्ते में फेंकने की घटना के बाद पूरे पंजाब में रेड अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में बैठे अधिकारियों ने पंजाब से सटी भारत-पाकिस्तान की सरहद पर पूरी तरह से चौकसी बरतने की हिदायत दी है।

बीएसएफ में कमांडेंट रैंक के अधिकारी भी रात के समय बार्डर पर डटे हुए हैं। सरहद के उस पार होने वाली प्रत्येक गतिविधियों की जानकारी दिल्ली में बैठे वरिष्ठ अधिकारियों को दी जा रही है।


यही नहीं सीमांत क्षेत्र के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में अभिभावकों के मोबाइल फोन पर शुक्रवार रात डेढ़ बजे एसएमएस भेज 26 जनवरी तक छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। शनिवार फिरोजपुर के सभी स्कूल बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed