फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   murder, seven, life imprisonment, firozpur

हत्या के दोषी सात लोगों को उम्रकैद

Tue, 21 Jan 2014 09:53 PM IST
अमर उजाला, फिरोजपुर
अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Tue, 21 Jan 2014 09:53 PM IST
विज्ञापन
murder, seven, life imprisonment, firozpur
एडिशनल सेशन जज मंजू राणा की अदालत ने जमीन को लेकर दो गुटों के बीच हुए झगड़े में एक गुट के सदस्य की हत्या करने के दोष में सात लोगों को उम्रकैद और बाकी नौ लोगों को दो-दो साल की सजा सुनाई है। यह फैसला मंगलवार को सुनाया है।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार फाजिल्का के गांव चूड़ी वाला चिश्ती में महिंदर सिंह ने किसी व्यक्ति से छह कनाल जमीन खरीदी थी। ये जमीन संयुक्त थी। जब महिंदर सिंह का परिवार दो जुलाई 2009 में उक्त जमीन पर खेती कर रहे थे तो वहां पर आत्मा सिंह अपने साथियों के साथ हथियारों समेत पहुंच गया।
विज्ञापन



आत्मा के लोगों ने महिंदर सिंह के परिवार पर हमला बोल दिया। इस झगड़े में महिंदर सिंह का जीजा हरमिंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। फाजिल्का पुलिस ने आत्मा सिंह और उसके छह साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया और अदालत में चालान पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



जबकि आत्मा सिंह ने अदालत में बयान दिए कि खेत में उसके पिता ने एक पेड़ लगाया था जिसे महिंदर सिंह और उसके साथी काट रहे थे। इसी को रोकने के लिए वह गए थे और महिंदर गुट के लोगों ने उन्हें चोटें मारी। जिस कारण वह जख्मी हो गए।




पुलिस ने महिंदर सिंह गुट पर भी मामला दर्ज कर लिया। मंगलवार को एडिशनल सेशन जज मंजू राणा की अदालत ने दोनों पक्षों के वकीलों की बहस सुनने के बाद आत्मा सिंह समेत सात लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई और महिंदर सिंह को ढाई साल और उसके बाकी आठ लोगों को दो-दो साल की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed