फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   Modern animal will be in every district Mandi

हर जिले में होगी आधुनिक पशु मंडी : रणीके

Wed, 08 Jan 2014 10:39 PM IST
अमर उजाला, मुक्तसर
अमर उजाला, मुक्तसर Updated Wed, 08 Jan 2014 10:39 PM IST
विज्ञापन
Modern animal will be in every district Mandi
पंजाब के हर जिले में अब सवा तीन करोड़ की लागत से आधुनिक पशु मंडी बनाई जाएगी। यह घोषणा बुधवार को राज्य के पशु पालन मंत्री गुलजार सिंह रणीके ने सरकारी कॉलेज के गुरु गोबिंद सिंह खेल स्टेडियम में आयोजित छठीं राष्ट्रीय पशुधन चैंपियनशिप के आगाज के दौरान कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विभाग में 125 वेटरनरी अधिकारियों और 175 वैटरनरी इंस्पेक्टर की भर्ती भी जाएगी। इसके अलावा पशु पालक के हित में विभिन्न बोर्ड की स्थापना की गई है ताकि पशु पालकों की भलाई में तेजी से योजनाएं तैयार कर उन्हें लागू किया जा सके।
विज्ञापन


मंत्री रणीके ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से पशुधन चैंपियनशिप शुरू करने के बाद आज पांच वर्ष बीत चुके है और इन पांच साल में पशुधन की संख्या में जहां 10.33 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, वहीं दूध उत्पादन भी वार्षिक 93.89 लाख टन से बढ़कर 97.24 लाख टन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशु पालन मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से पशुओं की नस्ल सुधारने, पशु पालन के लिए किसान कल्याणकारी स्कीमों और इस तरह के मुकाबलों के चलते पशु पालन तेजी से बढ़ रहा है।

रणीके ने बताया कि पिछले पांच सालों में राज्य सरकार के प्रयासों से गाय की संख्या में 35 फीसदी, भैंसों की संख्या 4 फीसदी और सूअरों की संख्या में 42 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने इन उपलब्धियों के लिए राज्य के पशु पालकों को बधाई दी। मंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं और पशु पालन क्षेत्र में दी जा रही सब्सिडी से ही यह संभव हो पाया है।

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में पशु पालन के क्षेत्र में जारी प्रयासों में रामपुरा फूल में वेटरनरी कॉलेज स्थापित किया जा रहा है। जहां गायों की नस्ल सुधार के लिए 1.36 लाख डोज विदेशी सीमन का आयात किया है, वहीं पंजाब ने सूअरों की नस्ल सुधार के लिए विदेशी नस्ल के सीमन की 200 डोज का आयात किया है।


इसी तरह 20 करोड़ रुपये अस्पतालों और पशु डिस्पेंसरी की इमारतों पर खर्च करने के अलावा 14 करोड़ की लागत से नाभा में सीमन बैंक का नवीनीकरन किया जा रहा है। इस मौके पर सांसद फरीदकोट बीबी परमजीत कौर, डायरेक्टर डॉ. एचएस संधा, जिला अध्यक्ष मनजीत सिंह बरकंदी, डीसी परमजीत सिंह, एसएसपी सुरजीत सिंह, डिप्टी डायरेक्ट डॉ.नरिंदर पूरी, सर्किल अध्यक्ष मनजिंदर सिंह बिट्टू और बीबी वीरपाल कौर तरमाला मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed