{"_id":"84886a73f54dd5f66d7741139c9a9c63","slug":"man-commits-suicide-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी-बेटे के साथ नहर में कूदा युवक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी-बेटे के साथ नहर में कूदा युवक
ब्यूरो/ अमर उजाला, मक्खू (फिरोजपुर)
Updated Sun, 30 Mar 2014 10:39 PM IST
विज्ञापन
मक्खू थाना अंतर्गत आते गांव वरपाल में एक युवक ने अपने पिता की करतूतों से तंग आकर अपनी पत्नी और बेटे सहित नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। देर शाम समाचार लिखे जाने तक उनका कोई पता नहीं चला।
जानकारी के अनुसार गांव वरपाल निवासी 55 वर्षीय करम सिंह के चार बेटे थे। कुछ समय पूर्व ही करम सिंह ने अपनी करीब 74 किल्ले जमीन चारों बेटों में बांट दी थी और करीब 18 कनाल 7 मरले जमीन अपने पास रख ली। जमीन बांटने के बाद करम सिंह गांव रसूलपुर निवासी अपनी बहन जोगिंद्र कौर पत्नी शविंद्र सिंह के पास रहने लगा।
इसी दौरान करम सिंह ने सीनियर सिटीजन एक्ट के तहत अपने जीजा के सहयोग से जीरा की एसडीएम कोर्ट में मामला दायर कर अपने बेटों को बांटी हुई जमीन वापस लेने की कार्रवाई शुरू कर दी। यह मामला अदालत में विचाराधीन है।
विज्ञापन
करम सिंह का छोटा लड़का निर्मल सिंह (27) इसी मामले को लेकर कई बार एसडीएम कोर्ट में गया और अपने स्तर पर भी एसडीएम से बातचीत की। जब न्याय न मिलता दिखा तो उसने एक सुसाइड नोट पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों सहित मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजा और रविवार शाम करीब 6 बजे निर्मल ने अपनी पत्नी गुरप्रीत कौर (23) और बेटे हरमन (7) के साथ राजस्थान फीडर में छलांग लगा दी।
घटना की सूचना मिलते ही गांव में हाहाकार मच गया। लोगाें ने तीनों के शवों की तलाश शुरू कर दी, लेकिन देर शाम तक तीनों का कोई पता नहीं चला था। बता दें कि निर्मल की मां ने भी आत्महत्या की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।