{"_id":"e2867c421b14621bc20df4921713c63f","slug":"industrialist-s-family-threatened","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योगपति के परिजनों को डराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योगपति के परिजनों को डराया
अमर उजाला, मालेरकोटला (संगरूर)
Updated Tue, 29 Oct 2013 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालेरकोटला के प्रमुख उद्योगपति संजीव सूद की कोठी में मंगलवार सुबह एक युवक शरीर पर बमनुमा वस्तु बांधे, हाथ में कुल्हाड़ी लेकर घुस आया। घर में घुसते ही उसने खुद को बब्बर खालसा का सदस्य बताया और कोठी को बम से उड़ाने की धमकी दी।
उसने सूद परिवार की फैक्ट्रियों में भी बम लगाए जाने की बात कही और पांच करोड़ रुपये की मांग की। युवक को देखकर घर से लोग घबरा गए और उन्होंने शहर में एक समाजसेवी को फोन किया, जिसने संगरूर के एसएसपी को सूचना दे दी।
पांच मिनट में ही पुलिस ने सूद हाउस को घेर लिया और सादी वर्दी में पुलिसवालों ने युवक को दबोच लिया। अमरगढ़ निवासी गगनदीप सिंह (25) ने अपने शरीर पर बिजली के कंडेसर बांध रखे थे, जिन्हें वह बम बताकर सूद परिवार को डरा रहा था।
विज्ञापन
एसएसपी मनदीप सिंह सिद्ध ने घटना के बारे में बताया कि आरोपी गगनदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा है।
उसकी मेडिकल जांच करवाई जा रही है। घटना के समय सूद हाउस में घर की महिलाएं और तरुण सूद (22) मौजूद थे। आरोपी के घर में घुसने पर तरुण ने सूझबूझ से काम लेते हुए समाज सेवक संजीव चोपड़ा को फोन किया।
संजीव ने ही हालात समझते हुए एसएसपी को फोन लगा दिया। वरुण सूद ने बताया कि हमलावर ने आते ही कहा कि वह बब्बर खालसा का सदस्य है और उनका संगठन सौ करोड़ रुपये इकट्ठे कर रहा है।
उनके परिवार से पांच करोड़ रुपये की मांग की गई है। उसने धमकी दी कि सूद परिवार की फैक्ट्रियों में बम लगा रखे हैं, पांच करोड़ न देने पर उन्हें उड़ा दिया जाएगा।