फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   income tax raid on three shelor

आयकर विभाग की तीन शेलरों पर छापामारी

Fri, 12 Feb 2016 03:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Fri, 12 Feb 2016 03:38 PM IST
विज्ञापन
income tax raid on three shelor
आयकर विभाग वीरवार सुबह फिरोजपुर के तीन शेलरों पर छापामारी कर उनके दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए और दफ्तर सील कर दिए।
विज्ञापन


लगभग सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर देर शाम तक टीम उक्त शेलर मालिकों के घरों और उनके दफ्तरों में चेकिंग करती रही। आयकर की एक टीम ने उक्त शेलरों के दिल्ली स्थित दफ्तरों में भी छापामारी की है। जानकारों का कहना है कि टीम ने बैंक लॉकर भी चेक किए हैं। लाखों रुपये की नगदी, जेवरात व विभिन्न बैंकों की पासबुक मिली हैं।

सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग की टीम में दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लुधियाना व हिमाचल ब्रांचों के अधिकारी शामिल थे। टीम में तकरीबन डेढ़ सौ अधिकारी व कर्मी थे। सुबह लगभग साढ़े नौ बजे टीम ने गांव साइयां वाला स्थित छबीला फूड एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड, गांव सांध्य आशम स्थित जेपी एग्रो व भगवती लैक्टो बेटेरियन (बीएलबी) पर छापामारी की। टीम के सदस्यों ने एक साथ ही उक्त शेलरों के मालिकों के घर, डायरेक्टरों, मुंशी व दफ्तरों में छापे मारे और वहां पड़े दस्तावेज व संपत्ति की जांच पड़ताल की।

जानकारों का कहना है कि उक्त शेलरों के दिल्ली स्थित दफ्तरों पर भी आयकर विभाग की टीम ने छापे मारे हैं। टीम देर शाम तक जांच पड़ताल करती रही है। छापामारी के दौरान टीम को लाखों की नगदी, लाखों के जेवरात व विभिन्न बैंक खातों की पासबुक भी मिली हैं, लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है नगदी व जेवरात की कितनी संख्या है।

प्रापर्टी का भी है कारोबार
सूत्रों के मुताबिक बीएलबी के मालिकों का प्रापर्टी का भी धंधा है। कई जगहों पर जमीन खरीदकर प्लॉट बेचे हैं। कई नई कालोनियां काटी हैं। जानकारों का कहना है कि बीएलबी की बैंकों में लगभग तीन से चार सौ करोड़ रुपये की लिमिट भी बनी हुई है।

दाना मंडी में छाया सन्नाटा
आयकर टीम की छापामारी के बाद छावनी की दाना मंडी की सभी दुकानें बंद हो गईं, क्योंकि यहीं पर कई आढ़तियों की आढ़त है। वीरवार को दानामंडी में सन्नाटा छाया रहा।

यूपी और एमपी से आता है धान
सूत्रों का कहना है कि उत्तर प्रदेश (यूपी) और मध्यप्रदेश (एमपी) से दो नंबर में धान पंजाब में आता है, जिसका कोई रिकार्ड नहीं होता है। यहां से आने वाले धान का टैक्स भी सरकार को नहीं दिया जाता है। इस धान को बेच कर होने वाली आय पर आयकर विभाग को टैक्स भी नहीं देते हैं। बताया जा रहा है कि इसी प्रकार के छापामारी पंजाब में कई और जगहों पर भी हुई है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed