{"_id":"34f1d5d9e552d8f0c246655ae9ea8366","slug":"in-road-accident-judge-s-son-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"जज के बेटे और हेडकांस्टेबल की हादसे में मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जज के बेटे और हेडकांस्टेबल की हादसे में मौत
अमर उजाला,(गुरुहरसहाए/फिरोजपुर)
Updated Sun, 20 Oct 2013 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर-फाजिल्का जीटी रोड स्थित गांव लालचीयां के पास एक लावारिस पशु को बचाते समय कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी पुली से टकराने के बाद गड्ढे में जा गिरी।
इस हादसे में कार में सवार अजनाला के जज के बेटे समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसा रविवार सुबह चार बजे हुआ। फाजिल्का निवासी जज कुलभूषण कुमार के गनमैन कुलदीप सिंह कार चलाकर अजनाला से फाजिल्का आ रहा था। इसमें जज का बेटा प्रणव (15) भी सवार था। दोनों आई-10 कार पर सवार थे।
कार जब फिरोजपुर-फाजिल्का रोड स्थित गांव लालचीयां के नजदीक पहुंची तो सामने से अचानक लावारिस पशु आने से कार बेकाबू होकर सड़क के दूसरे किनारे बनी पुली से जा टकराई और सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार प्रणव और गनमैन हेडकांस्टेबल कुलदीप सिंह (38) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना लक्खोके बहिराम के एएसआई सुखचैन सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी घटनास्थल पर पहुंची। एएसआई सुखचैन सिंह के मुताबिक प्रणव जज कुलभूषण कुमार का बेटा था। हादसे की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है।