फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   heroin worth rupees 50 crore seized in firozpur

सरहद से मिली पचास करोड़ की हेरोइन

Tue, 17 Dec 2013 03:46 PM IST
अमर उजाला, फिरोजपुर
अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Tue, 17 Dec 2013 03:46 PM IST
विज्ञापन
heroin worth rupees  50 crore seized in firozpur
घने कोहरे का फायदा उठाकर सरहद पर हेरोइन की तस्करी करने पहुंचे पाकिस्तानी तस्करों ने बीएसएफ जवानों की सतर्कता देख हेरोइन छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


बीएसएफ जवानों ने हेरोइन के पैकेटों के फेंकने की आवाज सुनकर दो फायर भी दागे। मंगलवार की सुबह घटनास्थल पर सर्च अभियान चलाने पर हेरोइन के दस पैकेट बरामद हुए हैं।

उक्त घटना बीओपी मोहिंदर (अमृतसर सेक्टर) के पास घटी। बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि घनी धुंध थी और पास में खड़ा व्यक्ति तक दिखाई नहीं देता था।
विज्ञापन


बीओपी मोहिंदर के पास बीएसएफ जवान गश्त कर रहे थे। सरहद पर लगी फेंसिंग के पास पाकिस्तानी तस्करों की गतिविधि की आवाज सुनाई दी। धुंध व अंधेरा होने के कारण कुछ नजर नहीं आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएफ जवानों ने जिस तरफ आवाज आ रही थी वहां पर दो फायर दागे। इस कारण तस्कर हेरोइन छोड़कर भाग गए। उसके बाद मंगलवार सुबह होने पर बीएसएफ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया तो वहां से दस पैकेट हेरोइन के बरामद हुए।


फेंसिंग के पास से एक प्लास्टिक की पाइप भी मिली। बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि बरामद हुई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में पचास करोड़ रुपये की कीमत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed