फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   Hail, village Nrma, kinnow, Abohar, Ferozepur

कुंडल गांव में ओलावृष्टि से सैकड़ों एकड़ नरमा तबाह

Mon, 02 Jun 2014 11:14 PM IST
अबोहर (फिरोजपुर)।
अबोहर (फिरोजपुर)। Updated Mon, 02 Jun 2014 11:14 PM IST
विज्ञापन
Hail, village Nrma, kinnow, Abohar, Ferozepur
हल्का बल्लूआना के गांव कुंडल में रविवार रात हल्की बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई। इसमें सैकड़ों एकड़ नरमा तबाह हो गया। दस मिनट हुई इस ओलावृष्टि से किन्नू के बागीचों को भी काफी क्षति पहुंची है। किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन


गांव के सरपंच मिंकू सिंह ने बताया कि रविवार रात हलकी बरसात के बाद दस मिनट तक लगातार ओलावृष्टि हुई। इससे खेतों में लगा नरमा तबाह हो गया। ओलावृष्टि से किन्नू के बागीचों को भी क्षति पहुंची है। किसान हरप्रीत सिंह और रजवंत सिंह ने बताया कि उन्हाेंने महंगा बीज खरीदकर नरमे की बिजाई की थी। उनका नरमा अभी उगकर तैयार ही हुआ था कि ओलावृष्टि से करीब 20 एकड़ फसल तबाह हो गई।
विज्ञापन


इसके साथ ही गांव के खरीद केंद्र में पड़ा करीब ढाई हजार बोरी गेहूं भी बारिश में भीग गया। आढ़तिया एसोसिएशन के प्रधान प्रमिल कलानी ने बताया कि इस मंडी में आढ़तियों का पहले ही बड़ी मात्रा में नुकसान हुआ है। अब लिफ्टिंग न होने से आढ़तियों को फिर से नुकसान उठाना पड़ेगा। वहीं गांव के किसानों ने सरकार से नुकसान की स्पेशल गिरदावरी करवाकर मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed