{"_id":"3945aeb384c31d7f5416b861c22132db","slug":"gutka-sahib-coarseness-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरा में गुटका साहिब के अंगों की बेअदबी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरा में गुटका साहिब के अंगों की बेअदबी
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Tue, 17 Nov 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर के अंतर्गत आते जीरा शहर में मंगलवार को श्री गुटका साहिब के अंगों की बेअदबी होने की सूचना मिली है। असामाजिक तत्वों ने इन अंगों पर अश्लील शब्दावली भी लिखी और उन्हें नाली में बिखेर दिया।
मामले के बारे में पता लगते ही लोग भड़क गए। सूचना मिलते ही एसएसपी हरदयाल सिंह मान बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित भीड़ को शांत किया। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि वे शीघ्र ही आरोपियों को काबू कर लेंगे। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस को दिए अपने बयान में फ्रेंड्स कालोनी गादरीवाला रोड निवासी अमृतधारी सिख हरिंदर सिंह पुत्र मुख्तयार सिंह ने बताया कि मंगलवार को वह गुरुद्वारा श्री सिंह सभा साहिब जा रहा था। बस्ती पूरण सिंह वाला की गली नं. 5 में दो महिलाएं राजरानी और परमजीत कौर खड़ी थीं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नाली में श्री गुटका साहिब के पावन अंग पड़े हैं। उन्हाेंने तुरंत अंगों को उठाया। उन्होंने देखा कि उन पर अश्लील शब्दावली लिखी हुई है। क्षतिग्रस्त अंगों को लेकर वे तुरंत श्री गुरुद्वारा साहिब पहुंचे और ग्रंथी कुलदीप सिंह को मामले की जानकारी दी।
थाना सिटी जीरा पुलिस ने हरिंदर सिंह के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।