फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   ghubaya, modi, akali

‘घुबाया नू नी, तुसी तकड़ी ते मोदी नू वेखो’

Fri, 14 Mar 2014 10:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर)
ब्यूरो/ अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर) Updated Fri, 14 Mar 2014 10:20 PM IST
विज्ञापन
शिअद (ब) प्रत्याशी शेर सिंह घुबाया की आयोजित जनसभा में शुक्रवार को अकाली-भाजपा कार्यकर्ताओं ने घुबाया से खूब गिले-शिकवे किए।
विज्ञापन


कुछ कार्यकर्ताओं ने माइक पर कहा कि शेर सिंह तैंनू एक गल कहंदे हां कदे कली बैह के सोची नीं अस्सी की नी किता तेरे लई। बिरादरी वाद अते पैसे नाल जित नहीं होंदी।


वहीं नाराज कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के ओएसडी चरणजीत सिंह बराड़ ने कहा कि तुस्सी घुबाया नू ना देखो, सुखबीर, तकड़ी ते नरेंद्र मोदी नू वेखो। इस अवसर पर हलका इंचार्ज सतिंदरजीत सिंह मंटा ने लोगों से घुबाया को जीत दिलाने की मांग की।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि घुबाया की जीत से हलके का विकास तेजी से होगा। अंत में शेर सिंह घुबाया ने कार्यकर्ताओं और लोगों के गिले शिकवे सुनने के बाद कहा कि मैं हमेशा निष्पक्ष होकर चला हूं ताकि किसी के साथ धक्केशाही न हो। मैंने सभी बिरादरी के लोगों के काम करवाए हैं। मुझे एक बार फिर मौका दें।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस मौके पर जिला प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन प्रेम कुमार वलेचा, शिअद केे जिला अध्यक्ष अशोक अनेजा, पीएडीबी केे पूर्व चेयरमैन लखविंदर सिंह रोहीवाला, मार्केट कमेटी केे पूर्व चेयरमैन दविंदर सिंह बब्बल और पूर्व चेयरमैन बलदेव सिंह माहमूजोईया उपस्थित थे। वहीं दिवंगत सांसद जोरा सिंह मान के बेटे वरदेव सिंह मान और उसके समर्थक घुबाया की जनसभा में मौजूद नहीं थे। सियासी लोगों का कहना है कि विधानसभा चुनाव में घुबाया ने मान का समर्थन नहीं किया था इसलिए मान अब घुबाया से दूरियां बनाए हुए हैं। मान भी लोकसभा चुनाव लड़ने के चाहवान थे लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिली।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed