फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   free water and electricity for cattle pond : kamal sharma

पंजाब सरकार देगी गोशालाओं को बिजली व पानी मुफ्त : कमल शर्मा

Thu, 19 Nov 2015 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Thu, 19 Nov 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन
free water and electricity for cattle pond : kamal sharma
गोपाल गोशाला फिरोजपुर छावनी में गोपाष्टमी पर गोशाला के प्रधान राकेश अग्रवाल बब्बली की अध्यक्षता में गो पूजन किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर आयोजित सांस्कृतिक समारोह में मुख्य मेहमान के तौर पर भाजपा के प्रदेश प्रधान कमल शर्मा पहुंचे। इस मौके पर कमल शर्मा ने कहा कि पंजाब सरकार ने गोशालाओं को सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए तमाम योजनाएं बनाई हैं। पंजाब में कुछेक आइटमों पर गो सेस लगेगा और वो सारा पैसा गोशालाओं को दिया जाएगा ताकि गायों की सेवा करने में कोई दिक्कत ना आए।

गोशालाओं को बिजली व पानी मुफ्त में दिया जाएगा। गोपाल गोशाला के प्रधान राकेश अग्रवाल ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिंदू मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने भगवान कृष्ण पर आधारित कई जीवनी पर नाटक प्रस्तुत किए। क्षेत्र की महिलाओं ने गो पूजन किया। गोशाला में पूजन करने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। इस मौके पर रविकांत गुप्ता, बृजभूषण अग्रवाल, बृजमोहन गर्ग, विजय गुप्ता, अशोक पूरी, अशोक गुप्ता व राहुल छारिया उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed