{"_id":"1ffa6dcd37462c2c004f72ae11d3a419","slug":"family-sleeping-on-the-ascent-vehicle-killing-three-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सो रहे परिवार पर चढ़ी गाड़ी, तीन की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सो रहे परिवार पर चढ़ी गाड़ी, तीन की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
Updated Sun, 07 Feb 2016 03:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठिंडा रोड पर शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे सब्जी से भरी टाटा 207 गाड़ी ने सड़क किनारे झोपड़ी में सो रहे एक परिवार को बुरी तरह से कुचल डाला। इस हादसे में परिवार की मुखिया महिला समेत उसकी विवाहिता बेटी व नाती की मौत हो गई। परिवार के चार बच्चों समेत गाड़ी के ड्राइवर और मालिक को भी चोटें लगीं हैं। घायलों को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
हादसा का शिकार परिवार स्थानीय दाना मंडी में मजदूरी का काम करता था और मूल रूप से बिहार के गांव शिवनंदनपुर (जिला भागलपुर) का रहने वाला है।
थाना सिटी पुलिस ने गाड़ी के ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को आशंका है कि ड्राइवर को नींद की झपकी आने की वजह से उसने गाड़ी का संतुलन खो दिया और बिजली का खंभा तोड़ने के बाद झोपड़ी में जा घुसी।
पुलिस के अनुसार फिरोजपुर निवासी संजीव कुमार अपनी टाटा 207 गाड़ी में ड्राइवर हरजीत सिंह के साथ हरे मटरों की सप्लाई लेकर बठिंडा मंडी जा रहा था। यहां के बठिंडा रोड पर नई दाना मंडी के पास अचानक गाड़ी के ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और उनकी गाड़ी एक बिजली के खंभे को तोड़ने के बाद सड़क किनारे झोपड़ी में सो रहे एक परिवार पर चढ़ गई।
विज्ञापन
घटना के समय झोपड़ी में राईबा (50) पत्नी ईनरदेव समेत उसके परिवार के कुल सात लोग सो रहे थे और सभी बुरी तरह से कुचले गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाई और सभी को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
यहां पर डॉक्टरों ने राईबा समेत उसकी विवाहित बेटी वरुणा (24) पत्नी डबलु और नाती बबली (3) पुत्री डबलु को मृत घोषित कर दिया जबकि बाकी घायलों में शामिल उसकी बेटियों राधा (17), लक्ष्मी (10) राखी (5) व बेटे बजरंगी (4) के अलावा गाड़ी के ड्राइवर हरजीत सिंह को फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया। गाड़ी के मालिक संजीव कुमार को कोटकपूरा के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
सिटी पुलिस ने मृतका राईबा के दामाद के बयान पर गाड़ी के ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज करके तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए फरीदकोट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।