{"_id":"1b45bdeaa24be5d56e84af6daf307837","slug":"double-rail-track-railway-firozpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांबा-बसंतर, सुच्ची पिंड-जालंधर रेल सेक्शन पर जल्द ट्रेनें दौड़ेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांबा-बसंतर, सुच्ची पिंड-जालंधर रेल सेक्शन पर जल्द ट्रेनें दौड़ेंगी
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Tue, 09 Feb 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा-बसंतर और सुच्ची पिंड-जालंधर रेल सेक्शन के बीच ट्रैक के दोहरीकरण का निरीक्षण सीआरएस सलेश पाठक ने कर लिया है।
इस सेक्शन पर बिछाए ट्रैक पर जल्द ही ट्रेनें दौड़ाई जाएंगी। ये बातें रेल मंडल फिरोजपुर के रेल मंडल प्रबंधक अनुज प्रकाश ने प्रेस कांफ्रेंस में कहीं। नए बनने जा रहे जम्मूतवी डिवीजन के एडीआरएम एके राणा भी इस मौके पर मौजूद थे। डीआरएम अनुज प्रकाश ने बताया कि सांबा-बसंतर के बीच पांच किलोमीटर और सुच्ची पिंड-जालंधर के बीच चार किलोमीटर ट्रैक का दोहरीकरण किया है। उक्त रेल सेक्शन में किए गए दोहरीकरण का निरीक्षण बीते दिन सीआरएस सलेश पाठक ने किया है। सीआरएस ने उक्त ट्रैक पर ट्रेन दौड़ाने की अनुमति दे दी है। जल्द ही उक्त ट्रैक पर ट्रेनें चलाई जाएंगी।
डीआरएम ने बताया कि अब सिरथल-भंगला और बुद्धि-छन अरोइयां के बीच ट्रैक का दोहरीकरण किया जाएगा। ब्यास नदी पर पुल का निर्माण किया जा रहा है। यह कार्य 21 मार्च, 2017 तक पूरा हो जाएगा। डीआरएम ने बताया कि ट्रेनों के 32 कोचों में मोबाइल चार्ज करने के प्वाइंट लगाए गए हैं। फिरोजपुर-चंडीगढ़ के बीच चलने वाली ट्रेन में भी ये सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि ट्रैक में गंदगी ना हो इसलिए ट्रेनों में से पुराने टायलेट हटाकर 620 बायो टायलेट लगाए गए हैं। 25 नए टिकट काउंटर खोले गए हैं।
विभिन्न स्टेशनों पर चौदह सीओ-एटीवीएम भी लगाए गए हैं ताकि यात्री स्वयं अपनी टिकट निकाल सकें। जम्मूतवी स्टेशन का नॉन इंटरलाकिंग कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है, अब जम्मू स्टेशन पर रेलगाड़ियों का आगमन व प्रस्थान साथ-साथ हो सकेगा।
उधर, जम्मूतवी डिवीजन की बागडोर संभालने के लिए नियुक्त किए गए एडीआरएम एके राणा ने बताया कि उनका प्राथमिक कार्य जम्मू डिवीजन के लिए स्टाफ नियुक्त करना है। वहां के स्टाफ का कार्य फिरोजपुर डिवीजन से अलग कर जम्मू में ही शुरू करने के अलावा जम्मू डिवीजन को जिन व्यवस्थाओं की जरूरत है उन्हें पूरा करना है।